बारां के शाहबाद पर्यटन स्थल कुंडाखोह में 2 लोग गिरे

संवादाता विष्णु भारद्वाज बारां राजस्थान बारां

बारां के शाहबाद पर्यटन स्थल कुंडाखोह में 2 लोग गिरे, एक की मौत दूसरे की तलाश जारी, गिरने वाले दोनों लोग रिश्ते में जीजा साला , पार्टी मनाने आये लोगों में से 2 लोग गिरे थे, पुलिस पूरे जाप्ते के साथ मौके पर कर रही है तलाश

पिकनिक मनाने गए जीजा साला शाहाबाद की कुंडाखोह में गिरे, एक का शव मिला
 बारां, 21 जुलाई गुरुवार बारां जिले के आदिवासी सहरिया बाहुल्य शाहाबाद उपखंड में स्थित कुंडा खोह पर पिकनिक मनाने गए जीजा साला सोनू सेन महोदरा (समरानियां) तथा जीतू सेन निवासी नियाना बारां गुरुवार को वहां नहाते समय असंतुलित होकर ऊपर से लगभग 300- 400 फिट नीचे गिर पड़े।
उधर, जिला मुख्यालय से एसपी कल्याणमल मीणा ने बताया कि यहां से एसडीआर की टीम शाहाबाद भेज दी गई है। सूचना पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस उन्हें तलाश कर रही है।
सूत्रों ने बताया कि बारां के शाहबाद पर्यटन स्थल कुंडाखोह में 2 लोग गिरे है उनमें एक की मौत हो गई है।दूसरे की तलाश जारी है। गिरने वाले दोनों लोग रिश्ते में जीजा साला बताए गए हैं जो पार्टी मनाने आये थे।
शाहाबाद के एसडीएम राहुल मलहोत्रा ने बताया कि एक का शव मिला है, दूसरे की सर्चिंग चल रही है। उन्होंने बताया कि उक्त कुंडाखोह काफी गहराई पर है। दूसरी तरफ उपखंड़ में भारी बारिश भी हो रहीं हैं जिससे परेशानी हो रही है।