बेंगलुरु कॉलेज के 3 छात्रों ने लगाये "पाकिस्तान ज़िंदाबाद" के नारे, तीनों निलंबित

जयपुर। बेंगलुरु पुलिस ने न्यू होराइजन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के तीन छात्रों को सोशल मीडिया पर "पाकिस्तान जिंदाबाद" के नारे लगाते हुए एक वीडियो वायरल होने के बाद गिरफ्तार किया। कॉलेज प्रशासन द्वारा निलंबित किए गए छात्रों को बाद में ज़मानत पर रिहा कर दिया गया क्योंकि पुलिस बताया कि "उनका कृत्य जानबूझकर नहीं किया गया था"।
न्यू होराइजन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग 25-26 नवंबर को एक इंटर कॉलेज फेस्ट की मेजबानी करने की तैयारी कर रहा था, तभी कुछ छात्र अपनी पसंदीदा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टीमों और देशों के नामों के नारे लगाते हुए देखे गए। तीन छात्र, आर्यन, दिनकर और रिया, जिनकी उम्र 17 से 18 वर्ष के बीच है, अचानक "पाकिस्तान ज़िंदाबाद" के नारे लगाते हुए देखे गए, जबकि एक अन्य छात्र ने इस घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग की।
पुलिस ने बताया, "छात्रों ने मौज-मस्ती के लिए नारे लगाए. उन्हें थाने से जमानत पर रिहा कर दिया गया है और जांच में सहयोग करने को कहा गया है." वहीं, इस मामले में मराठाहल्ली पुलिस स्टेशन में छात्रों के खिलाफ दंगा भड़काने और जनता में डर पैदा करने के इरादे से उकसाने का मामला दर्ज किया गया था।
छात्रों के अभिभावकों को कॉलेज प्रशासन ने तलब किया और बताया कि उन्हें निलंबित कर दिया गया है। व्हाइटफ़ील्ड पुलिस उपायुक्त ने बाद में कहा: "उनके अपने दोस्तों में से एक ने वीडियो रिकॉर्ड किया। कॉलेज प्रशासन ने उन्हें निलंबित कर दिया और हमारे पास शिकायत दर्ज की। हमने पहले उन्हें गिरफ्तार किया और जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। बाद में उन्हें स्टेशन जमानत पर रिहा कर दिया गया।