जम्मू-कश्मीर। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आयी हैं। किश्तवाड में एक बिजली परियोजना सुरंग में भूस्खलन होने से चार लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। किश्तवाड़ के उपायुक्त देवांश यादव ने बताया कि , "बचाव अभियान पूरा कर लिया गया है। चाल लोगों के शव बरामद किये गये हैं वहीं, छ: घायलों को बचा लिया गया है।
Just now spoke to DC #Kishtwar, Dr Devansh Yadav on receiving the report of a fatal landslide at the site of the under construction Ratle Power Project. The JCB driver unfortunately died on the spot. The rescue team of about 6 persons, deputed to
— Dr Jitendra Singh (@DrJitendraSingh) October 29, 2022
1/2
केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र शर्मा ने पहले कहा था कि घटना के बाद घटनास्थल पर तैनात करीब छह लोगों का बचाव दल भी मलबे में फंस गया है। शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि "निर्माणाधीन रातले पावर प्रोजेक्ट की साइट पर एक घातक भूस्खलन की रिपोर्ट प्राप्त करने पर डीसी किश्तवाड़, जम्मू-कश्मीर से बात की। जिसके बाद बचाव दल घटना स्थल पर पहुंचा। इस दौराना जेसीबी चालक की दुर्भाग्य से मृत्यु हो गई। इस दौरान घटना के बाद साइट पर बचाव दल के लगभग 6 व्यक्ति भी मलबे के नीचे फंस गया।