राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस की ओर से श्रमिककार्ड बनाने के लिए कैम्प का आयोजन किया गया ।

संवाददाता यतीश कुमार शर्मा

आमेर |

आज आमेर विधानसभा क्षेत्र जाजोलाई की तलाई मे स्थित वीर तेजाजी के मन्दिर परिसर मे राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) की ओर से श्रमिक कार्ड बनाने के लिए एक कैम्प का आयोजन किया गया ।
आमेरवासियो मे इस कैम्प को लेकर काफी उत्साह दिखा और बढ चढकर हिस्सा लिया ।
इस दौरान इस कैम्प मे मेरे साथ राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी असीम भाई , जयपुर शहर युथ इंटक के अध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा , जयपुर हैरिटेज नगर निगम वार्ड संख्या 2 के पार्षद पति अनूप  , वार्ड संख्या 3 के पार्षद पूरणमल सैनी , पूर्व नगर निगम चैयरमेन ईश्वर लाल सैनी , प्रमुख समाजसेवी ओमप्रकाश सैनी , LIC के जगदीश बागड़ी , आनीलाल , महेश , नरेश कुमार सैनी , गोपाल , प्रेम इंडिया , रामकिशोर, कमलेश माता  वाले, फूलचंद सैनी व अन्य कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे ।
इस दौरान लगभग कई लोगो के श्रमिक कार्ड आनलाईन करवाये और लोगो को श्रमिक कार्ड की पावती भी दी गई ।
इस पुनीत कार्य मे अहम भूमिका जयपुर युथ इंटक के उपाध्यक्ष रामपाल सैनी की रही ।