“कोई संकल्प तब तक अधूरा रहेगा जब तक उसमें वीरता और मेहनत का मेल न हो” : नरेंद्र मोदी

जयपुर। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 75 वें स्वतंत्रता दिवस के मौक पर दिल्ली के लाल किले से राष्ट्र को संबोधित किया। इस मौके पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को प्रत्येक वर्ग में नई ऊंचाइयों पर ले जाने, समृद्धि के नए स्तरों, विश्व स्तरीय आधुनिक बुनियादी ढांचे और सभी भारतीयों के लिए गुणवत्तापूर्ण सुविधाओं तक पहुंच के लिए जोर दिया।

सब मिलकर प्रयास करें

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अगर हम सब मिलकर प्रयास करें तो कोई भी संकल्प पूरा करना संभव है। उन्होंने कहा कि “कोई संकल्प तब तक अधूरा रहेगा जब तक उसमें वीरता और मेहनत का मेल न हो। इसलिए हमें अपने सभी संकल्पों को परम वीरता और कड़ी मेहनत से हासिल करना है। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने आठवीं बार स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले से राष्ट्र को संबोधित किया है। मोदी ने की स्वतंत्रता के शताब्दी वर्ष तक आने आने वाले 25 साल देश के लिए अमृत काल समय होगा।

25 सालों में भारत खुद को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा

मोदी ने भष्यिवाणी की और कहा कि आने वाले 25 सालों में भारत खुद को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। हमें बदलती दुनिया के हिसाब से खुद को बदलना चाहिए। मोदी ने कहा कि हम सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के आदर्श वाक्य के साथ काम करेंगे। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि उनकी सरकार लोगों और पुरातन कानूनों की व्यवस्था को मुक्त करने के लिए काम कर रही है। प्रधानमंत्री ने युवाओं को ध्यान में रखकर कहा कि हमें अगली पीढ़ी के बुनियादी ढांचे के लिए मिलकर काम करना होगा। वर्ल्ड क्लास मैन्युफैक्चरिंग के लिए हमें मिलकर काम करना होगा। हमें कटिंग एज इनोवेशन के लिए मिलकर काम करना होगा। हमें नए युग की प्रौद्योगिकी के लिए मिलकर काम करना होगा