जयपुर। राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष इन दिनों बाड़मेर और Jodhpur दौरे पर हैं। सचिन पायलट पहले हवाई मार्ग से बाडमेर पंहुचे और बाडमेर से बस मार्ग से बालोतरा पहुंचे । बालोतरा में हेमाराम चौधरी के निवास पर पहुंचकर सचिन पायलट ने हेमाराम चौधरी के भाई जैसाराम चौधरी के निधन पर संवेदनाएं जताई, सचिन पायलट हेमाराम चौधरी के परिजनों के परिवार से मिले और उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान विधायक रानिवास गवारिया, मुकेश भाकर और पूर्व मंत्री राजेन्द्र गहलोत साथ में थे।
इसके बाद पायलट ने जोधपुर का रूख किया और जोधपुर में सचिन पायलट का एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया। सचिन पायलट ने अपने टिवर से एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें पायलट समर्थकों की भारी भीड़ दिखाई दे रही है। और सचिन पायलट जिंदाबाद के नारे लगाते हुए सुनाई दे रहें हैं साथी ही हमारे नेता कैसा हो सचिन पायलट जैसा के नारे सुनाई दे रहे हैं। इससे पहले सचिन पायलट ने बाड़ेमर जाते समय समर्थकों के फोटो भी शेयर की जिसमें काफी भीड़ दिखाई दे रही थी। पायलट ने सभी सर्मथकों का धन्यवाद किया।
पायलट आज रात्रि विश्राम जोधपुर में करने करने वाल हैं कल प्रातः बिरामी गांव जाने का कार्यक्रम जहां वे नेता श्याम खीचड़ की माता के निधन पर शोक प्रकट करेंगे।
जोधपुर एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों द्वारा किए गए आदर-सत्कार से अभिभूत हूँ।
— Sachin Pilot (@SachinPilot) August 23, 2021
आप सभी का हृदय से आभार। pic.twitter.com/wGTsJ7ewc7
बता दें कि निश्चित रूप से पायलट के इस भीड और प्यार का मैसेज अलाकमान पर जरूर पड़ेगा। राजनैतिक गलियारों में सुगबुगाहट है कि सचिन पायलट को फिर से कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का पद मिल सकता है। ऐसे में गहलोत के लिए चिंता का विषय है। गहलोत चाहते हैं कि पायलट को यह पद फिर से नहीं मिले नहीं तो उनकी विधायकों पर पकड़ कमजोर पड़ जायेगी।