7 किलो 472 ग्राम अवैध गांजा सहित आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान
बूंदी 21 अक्टूबर, जिला
पुलिस अधीक्षक बून्दी जय यादव ने बताया की सभी थानाधिकारी व जिला विशेष्ा टीम प्रभारी मुकेश कुमार मीणा पु.नि. को अवैध कार्य गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशोरी लाल के मागदर्शन में कार्यवाही करने के निर्देश दिये है इस पर वृताधिकारी वृत बून्दी हेमन्त कुमार के सुपरविजन में जिला विशेष टीम के सहयोग से थाना प्रभारी काप्रेन बाबूलाल उ.नि. के नेतृत्व में जाप्ता सहित 20.10.22 को नाकाबन्दी में आरोपी संतोष कुमार से 7 किलो 472 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा , ब्रिक्री रकम 1890/- मोटर साईकिल जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान रमेशचन्द्र उ.नि थाना तालेङा द्वारा अनुसंधान प्रारम्भ कर आरोपी से खरिद बैचान के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर नरेन्द्र गोस्वामी उन्दालिया की डुंगरी से खरिद कर लाना बताया। अनुसंधान जारी हैं।
घटना विवरण - 20 अक्टूबर को बाबूलाल उप निरीक्षक प्रभारी थाना काप्रेन मय जाप्ता गस्त के लिए थाने से रवाना होकर गश्त कस्बा कापरेन ,शक्ति चौराहा , जोश्या का खेडा, मेगा हाईवे बाईपास करता हुआ अडीला नहर के पास पहुँचा जहाँ पर नाकाबन्दी शुरु की गई नाकाबन्दी दौरान एक व्यक्ति मोटरसाईकिल टीवीएस रजि. न. RJ 08SM 4767 से अडीला की तरफ से आया जिसके पीठ के पीछे एक बैग लाल स्लेटी कलर का लटका हुआ था। शक के आधार पर तलाशी लेने पर संतोष कुमार के पास अवैध मादक पदार्थ गांजा होना पाया। जिसका कुल शुध्द वजन7 किलो 472 ग्राम हुआ। जेब से 1890/- रुपये मिले जिनके बारे मे पुछा तो गाँजा बिक्री राशि होना बताया। संतोष कुमार का बिना लाईसेन्स / अधिकार पत्र के मादक पदार्थ गांजा को अपने कब्जे में रखना धारा 8/20 एन.डी.पी.एस.एक्ट के तहत अपराध होने से गिरफ्तार कर 1890/- रुपये राशि व परिहवन में वजह सबूत मोटरसाईकिल टीवीएस रजि. न. RJ 08SM 4767 को जप्त कर गांजा खरिद बैचान के सम्बन्ध में पुछताछ की गई तो अवैध मादक पदार्थ गाँजा नरेन्द्र गोस्वामी निवासी उंदालिया की डुँगरी थाना सदर बून्दी से खरीद कर लाना बताया। बाद मौका कार्यवाही के वापसी थाना पर मुकदमा नं. /2022धारा 8/20 NDPS ACT में दर्ज कर अनुसंधान श्री रमेश कुमार उनि थाना तालेडा द्वारा प्रारम्भ किया गया। आरोपी से पूछताछ कर न्यायालय में पेश किया गया।
नाम पता आरोपी - संतोष कुमार आ. छीतर लाल जाति मीणा उम्र 53 साल निवासी माताजी के मन्दिर के पास अडीला पुलिस थाना कापरेन जिला बून्दी।
विशेष पुलिस टीम - बाबूलाल उ.नि. थाना प्रभारी, दुर्गालाल सउनि, बनवारी लाल कानि.987, महेन्द्र कानि.937 मय जीप सरकारी चालक पुष्पेन्द्र सिंह कानि.708 थाना काप्रेन जिला बून्दी।