आचार्य प्रमोद ने बेरोजगारों के धरने पर किया ट्वीट, कहा गहलोत अपनी मुसीबत प्रियंका गांधी के गले नहीं डाले

जयपुर। यूपी में प्रियंका के सामने विरोध कर रहे राजस्थान के बेरोजगारों को लेकर प्रियंका गांधी के करीबी माने जाने वाले आर्चाय प्रमोद ने अशोक गहलोत पर निशाना साधा है। आचार्य प्रमोद ने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपनी ​मुसीबत को प्रियंका गांधी के गले में डाले रहे हैं। आचार्य के इस बयान को गहलोत के खिलास सियासी बयान की तरह देखा जा रहा है। का विरोध अब सियासी रंग लेने लगा है। इस आंदोलन के लिए कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को ही जिम्मेदार ठहरा दिया है। आचार्य प्रमोद ने ट्वीट कर खुद की मुसीबत को प्रियंका गांधी के गले में डालने का आरोप भी लगाया।

आचार्य प्रमोद ने ट्वीट मे लिखा, यूपी कांग्रेस मुख्यालय के बाहर धरना दे रहे राजस्थान के बेरोजगारों से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी को तत्काल बातचीत कर समस्या का समाधान निकालना चाहिए। अपनी मुसीबत को प्रियंका गांधी जी के गले में डाल देना उचित नहीं है।
आचार्य प्रमोद के इस ट्वीट को बेरोजगार रिट्वीट कर रहें हैं, और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को उनकी मांगें मानने की बात कह रहे हैं।
बता दें कि पिछले 5 दिनों से राजस्थान के बेरोजगार यूपी कांग्रेस मुख्यालय के सामने धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। बेरोजगारों अपनी 22 मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे पहले बेरोजगारों ने जयपुर में धरना प्रदर्शन किया और अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को अपनी समस्याओं को बताना चाहते हैं।
राजस्थान एकीकृत बेरोजगार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव ने कहा कि राजस्थान कांग्रेस सरकार ने बेरोजगारों से वादे तो किए, लेकिन उन्हें अब तक पूरा नहीं किया।