Airtel बंद किये ये लो​कप्रिय प्रीपेड प्लान, नये प्लान्स के बारे में जाने यहां सबकुछ

जयपुर। देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी एयरटेल ने कुछ दिनों पहले अपने प्लान्स की कीमत बढ़ा दी थी। अब एयरटेल ने अपने अनलिमिटेड प्लान्स में बदलाव किए। कंपनी ने अपने 398 रुपये, 499 रुपये और 558 रुपये वाले तीन प्लान्स को बंद कर दिया है। कंपनी के इन प्लान्स में 3GB डेटा डेली मिलता था। अब कंपनी इनकी जगह दो नए 3GB दैनिक डेटा प्लान लेकर आया है जिनकी कीमत 599 रुपये और 699 रुपये है।

398 रुपये का प्लान
इस प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ हर दिन 3 जीबी डेटा दिया जाता था। इस प्लान में आपको हर दिन 100 फ्री एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। वहीं, Amazon Prime Video के मोबाइल वर्जन के 30 दिन के फ्री ट्रायल के अलावा इस प्लान में प्लान के सब्सक्राइबर्स को कंपनी Airtel Xtreme Premium और Wynk Music का भी फ्री एक्सेस दिया गया था।

499 रुपये का प्लान
499 रुपये वाला डिज्नी+होस्टार प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी वाला था। इस प्लान के अतिरिक्त लाभों में अनलिमिटेड कॉल, प्रति दिन 100 एसएमएस, और Wynk Music और Shaw Academy सदस्यता के अलावा एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्रीमियम की सदस्यता शामिल थी।

599 रुपये और 699 रुपये का नया प्लान
अब, एयरटेल 599 रुपये और 699 रुपये की कीमत वाले अपने दो प्रीपेड प्लान के साथ 3GB रोज डेटा और स्ट्रीमिंग की सुविधा मिलती थी। इन योजनाओं को टेल्को द्वारा पहले साझा की गई टैरिफ वृद्धि सूची में शामिल नहीं किया गया था।

इन दोनों प्लान में रोजाना 3GB डेटा और अनलिमिटेड कॉल्स और 100 SMS प्रतिदिन मिलते हैं। 599 रुपये का प्रीपेड प्लान डिज़नी + होस्टार की मेंबरशिप और इसकी वैधता 28 दिनों की है। 699 रुपये के प्रीपेड प्लान में अमेज़न प्राइम मेंबरशिप की सुविधा मिलती है, जो 56 दिनों तक चलती है।