एयरटेल ने प्रीपेड प्लान्स की कीमतें 25 प्रतिशत तक बढ़ाई, जानें यहां नई कीमत

जयपुर। देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनियों में से एक, भारती एयरटेल ने भारत में अपने कईं प्रीपेड प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने इन प्लान्स की कीमत 25 प्रतिशत तम बढ़ाई है। बढ़ी हुई नई दरें 26 नवंबर, 2021 से लागू कर जायेंगी।
एंट्री-लेवल टैरिफ वॉयस प्लान की कीमतों में 25 फीसदी की बढ़ोतरी की है, जबकि अनलिमिटेड वॉयस बंडल की कीमत में करीब 20 फीसदी की बढ़ोतरी की है। एयरटेल प्रीपेड प्लान की कीमतें अब वोडाफोन-आइडिया और रिलायंस जियो से काफी आगे निकल गई हैं।
एयरटेल की नई कीमते
79 रुपये का प्लान बढ़कर 99 रुपये हुआ: 99 रुपये का टॉकटाइम और 28 दिनों के लिए 200MB डेटा ऑफर करता है।
149 रुपये का प्लान बढ़ाकर 179 रुपये किया गया: 28 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 एसएमएस और 2GB डेटा मिलता है।
219 रुपये का प्लान बढ़ाकर 265 रुपये किया गया: 28 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 एसएमएस और 1GB डेटा प्रतिदिन मिलता है।
249 रुपये का प्लान बढ़ाकर 299 रुपये किया गया: 28 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 एसएमएस और 1.5GB डेटा प्रतिदिन मिलता है।
298 रुपये का प्लान बढ़ाकर 359 रुपये किया गया: 28 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 एसएमएस और 2GB डेटा प्रतिदिन मिलता है।

399 रुपये का प्लान बढ़ाकर 479 रुपये किया गया: 56 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 एसएमएस और 1.5GB डेटा प्रतिदिन मिलता है।

449 रुपये का प्लान बढ़ाकर 549 रुपये किया गया: 56 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 एसएमएस और 2GB डेटा प्रतिदिन मिलता है।

379 रुपये का प्लान बढ़ाकर 455 रुपये किया गया: 84 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 एसएमएस और 6GB डेटा मिलता है।

598 रुपये का प्लान बढ़ाकर 719 रुपये किया गया: 84 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 एसएमएस और 1.5GB डेटा प्रतिदिन मिलता है।

698 रुपये का प्लान बढ़ाकर 839 रुपये किया गया: 84 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 एसएमएस और 2GB डेटा प्रतिदिन मिलता है।

1498 रुपये का प्लान बढ़ाकर 1799 रुपये किया गया: असीमित कॉलिंग, 100 एसएमएस और 365 दिनों के लिए 24GB डेटा प्रदान करता है।