संवाददाता सुमेर सिंह राव
जयपुर l
राजस्थान युवा यादव महासभा का आयोजन 27 नवंबर को जयपुर के जानकी मैरिज गार्डन गांधी पथ सेक्टर 2 के सामने चित्रकूट में आयोजित होगा l महेंद्र कुमार यादव प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान युवा यादव महासभा एवं विशेष सहयोगी वीरेंद्र यादव व महावीर यादव ने दूरभाष पर हमारे उदयपुरवाटी संवाददाता को जानकारी देते हुए बताया कि राजस्थान युवा यादव महासभा के तत्वाधान में पचलंगी निवासी भामाशाह स्वर्गीय छोटे लाल यादव की प्रथम पुण्यतिथि पर समर्पित 15 वा रक्तदान शिविर लगाया जाएगा lजिसमें मुख्य अतिथि राजेंद्र यादव मंत्री राजस्थान सरकार होंगे व कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ करण सिंह यादव प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान यादव महासभा करेंगे l पचलंगी के समाजसेवी पूर्व उप प्रधान मदन लाल भावरिया के नेतृत्व में सैकड़ों लोग रक्तदान शिविर में भाग लेने के लिए जयपुर जाएंगे lजयपुर में होने वाले रक्तदान शिविर को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही है l स्वर्गीय श्री छोटेलाल यादव ने 1982 से 1990 तक अपने अंचल पचलंगी में तत्कालीन सरपंच मदन लाल भवरिया के प्रेरणा स्वरूप छोटे लाल यादव के द्वारा निवारण कैंप भी लगाए गए स्वर्गीय छोटे लाल यादव के परिजनों द्वारा कई समाज सेवा के काम किए गए आज भी पचलंगी की जनता याद करती है l