अलवर: इंजीनियरिंग प्रथम वर्ष के छात्र ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, कारणों का नहीं चला पता

जयपुर। राजस्थान के अलवर में रहने वाले एक इंजिनियरिंग छात्र ने पिस्टल से खुद को गोलीमारकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड करने वाले छात्र का नाम यश यादव हैं और इसी साल उसने 12 वीं कक्षा पास करके नोएडा स्थित एक इंजिनियरिंग कॉलेज में दाखिला लिया था। यश की उम्र 17 साल थी और वह बीटेक फर्स्ट ईयर का स्टूडेंट था। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल कोई पता नहीं चला है। और ना ही कोई सुसाइड नोट बरामद हुआ है।
अवैध पिस्टल लाकर की सुसाइड
पुलिस के मुताबिक यश यादव आत्महत्या करने से पहले अवैध पिस्टल लेकर आया था। शनिवार को वह नोएडा जाने वाले था, लेकिन जानें से पहले शाम को उसने खुद को गोली मार ली।
पुलिस ने बताया कि यश यादव अलवर के भिवाड़ी तहसील क रहने वाला था। और उसकी फैमली मूल रूप से यूपी की रहने वाली है, और काफी समय से फैमली भिवाडी में ही रह रही है। यश के अलावा परिवार में एक बड़ा भाई है जिसने आईआईटी पढ़ाई की है। और उनके पिता बाजार में कपडों की दुकान करते हैं। इसके अलावा यश की मां है। जब यश ने आत्महत्या की तो उस समय घर पर वह अकेला ही था। जब बड़ा भाई शाम को घर पहुंचा तो उसे यश का शव वहां पड़ा हुआ मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शनिवार सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस ने अवैध पिस्टल को बरामद कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही यह पता किया जायेगा कि यह हथियार उनके पास कहां से आया।