जयपुर। देश के गृहमंत्री अमित शाह इन दिनों राजस्थान के दौर पर हैं। आज शनिवार दोपहर 3:30 बजे जैसलमेर स्थित तनोट माता के मंदिर पहुंचे और माता के दर्शन किये। गृहमंत्री के साथ जैसलमेर यात्रा में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी मौजूद है।
जैसेलमेर में गृहमंत्री को बीएसएफ की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। यहां उन्होंने विजय स्तंभ पर पुष्पचक्र अर्पित शहीदों को श्रद्धांजी दी। गृहमंत्री ने बीएसएफ के जवानों के साथ सेल्फी ली और बीसएसएफ की हैट भी पहनी। गृहमंत्री ने लगभग 10 मिनट जवानों के साथ बिताये।
तनोट माता मंदिर पहुंचने से पहले गृहमंत्री दोपहर 2:30 बजे जैसलमेर एयरफोर्स स्टेशन पहुंचे। एयरफोर्स स्टेशन पहुंचने पर भाजपा पदाधिकारियों की ओर से उनका स्वागत किया गया।
अमित शाह ने अपने राजस्थान दौरे की जानकारी ट्वीट करके भी दी थी। अमित शाह ने जैसलमेर पहुंचने से पहले ट्वीट करते हुए लिखा कि 'अपने दो दिवसीय प्रवास पर वीरभूमि राजस्थान में रहूंगा। आज जैसलमेर में BSF के बॉर्डर आउट पोस्ट पर बहादुर जवानों से मुलाकात करूंगा।'
सीमा पर बितायेंगे रात
तय कार्यक्रम के मुताबिक गृहमंत्री अमित शाह आज की राज भारत—पाकिस्तान सीमा पर जवानों के साथ बिताने वाले हैं। तनोट माता मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद वे वहां से हेलिकाॅप्टर द्वारा भारत-पाकिस्तान सरहद की सीमा चौकी रोहिताश के लिए रवाना हो जाएंगे। रोहिताश पोस्ट पर वे शाम 6 बजे सरहद पर सनसेट का नजारा देखेंगे।
अमित शाह शनिवार की रात सरहद पर ही बिताएंगे। राइजिंग डे परेड के दौरान वे जवानों को संबोधित करेंगे।