जयपुर। सीडीएस बिपिन रावत सहित 14 वरिष्ठ रक्षा अधिकारियों को ले जा रहा सेना का हेलिकॉप्टर ऊटी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दौरान चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि अब तक तीन अधिकारियों को बचा लिया गया है जबकि बाकी की तलाश की जा रही है। घायलों को नीलगिरी के वेलिंगटन छावनी में ले जाया गया है। ऊटी में बुधवार को जनरल बिपिन रावत को ले जा रहा सेना का हेलिकॉप्टर जिस जगह दुर्घटनाग्रस्त हुआ, उस जगह पर बचाव अभियान जारी है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। इस दुर्घटना के जांच के आदेश दे दिये गये हैं।
दुर्घटना से पहले एमआई सीरीज का यह हेलिकॉप्टर तमिलनाडु के नीलगिरी जिले के कुन्नूर में बुधवार को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत सहित वरिष्ठ रक्षा अधिकारियों को ले जा रहा था और यह अचानक क्रैश हो गया। जिसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। खबरों के मुताबिक, 14 वरिष्ठ रक्षा अधिकारी विमान में सवार थे और हेलिकॉप्टर सुलूर एयरबेस से वेलिंगटन के लिए उड़ान भर रहा था। एक अधिकारी ने बताया कि अब तक तीन अधिकारियों को बचा लिया गया है जबकि चौथे व्यक्ति की तलाश की जा रही है। घायलों को नीलगिरी के वेलिंगटन छावनी में ले जाया गया है।
समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि एमआई-सीरीज के हेलिकॉप्टर में बिपिन रावत के साथ उनका स्टाफ और परिवार के कुछ सदस्य सवार थे। जैसे ही हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ, आस-पास के ठिकानों से एक खोज और बचाव अभियान शुरू किया गया,