Baran: प्लाट खरीदवाने के नाम पर धोखाधडी कर 20 लाख रूपये हडपने का आरोपी गिरफतार
बारां 21 मार्च। जिला पुलिस अधीक्षक बांरा राज कुमार चौधरी ने बताया 13.02.2022 को फरियादी सतीश गुप्ता महाजन निवासी न्यू सिविल लाईन बारां ने थाना कोतवाली बारां एक रिपोर्ट दर्ज करवायी कि मेरा परिचित आशुतोष भारद्वाज निवासी मालवीय नगर जयपुर का फरवरी 2021 में बारां आया था, संदीप निवासी बारां मेरे मित्र के साथ आशुतोष से उनके घर पर मेरी मुलाकात हुई थी आशुतोष ने मुझे प्राईम लोकेशन पर प्लॉट का दिलवाने व 06 माह में ही बिकवाकर अच्छा लाभ दिलवाने के नाम पर बेईमानी व घोखाधडी पूर्वक मेरे से 19.03.2021 को 20 लाख रुपये उसके खाता संख्या 920020054587215 एक्सिस बैंक शाखा सीतापुरा में डलवा लिये। 01 माह गुजर जाने पर भी आशुतोष ने प्रार्थी को कोई सौदा नहीं करवाया तो प्रार्थी ने अपनी राशि वापस लेना चाहा और कई बार फोन किये तो अभियुक्त ने फोन उठाना बन्द कर दिया तब प्रार्थी जयपुर भी गया किन्तु आशुतोष टालमटोल करने लगा तथा तरह-तरह के बहाने बनाने लगा अब प्रार्थी को पूर्ण विश्वास हो गया था प्रार्थी के साथ आशुतोष भारद्वाज ने धोखा देकर 20 लाख रूपये की रकम हड़प ली है इत्यादी पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
टीम का गठन:- प्रकरण का खुलासा करने के लिए पुलिस अधीक्षक ने जिनेन्द्र जैन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बारा व राजेन्द्र कुमार मीणा वृत्ताधिकारी वृत्त बारा के निर्देशन में राजेश खटाना पु० नि० थानाधिकारी थाना कोतवाली बारा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा आरोपी आशुतोष भारद्वाज निवासी मकान नंबर 10 सेक्टर-4 मालवीय नगर जयपुर थाना मालवीय नगर जयपुर को डिटेन कर पूछताछ की तो आरोपी द्वारा फरियादी से धोखाधडी कर 20 लाख रुपये हडपने का मामला सामने आया जिस पर आरोपी को धोखाधड़ी करने पर गिरफ्तार किया गया है। मुलजिम से गबन की गयी राशी 20 लाख रूपये की बरामदगी हेतु प्रयास किये जा रहे है।
गिरफ्तार आरोपी:- आशुतोष भारद्वाज पुत्र स्व० सूर्यनारायण भारद्वाज जाति ब्राहमण उम्र 55 साल निवासी मकान नंबर 10 सेक्टर-4 मालवीय नगर जयपुर थाना मालवीय नगर जयपुर