जयपुर। पिछले साल मार्च में कोरोना की वजह से अंतरराष्ट्रीय उडानों पर भारत सरकार ने रोक लगा दी थाी। अब नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने भारत 15 दिसंबर से निर्धारित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को फिर से शुरू करने की घोषणा कर दी है। हालांकि ये उडान सेवा लगभग 25 शर्तों के अधीन शुरू होंगी। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने शुक्रवार शाम कहा, यह फैसला गृहमंत्रायल और स्वास्थ्य मंत्रालय के मंत्रणा करके लिया गया है।
फिलहाल 14 ऐसे देशों जहां कोरोना का नया वेरिएंट देखने को मिला है और कोरोना अभी सक्रीय है, में वायो बवल समझौते के तहत कुछ उडाने चालू की जा सकती हैं। वे 14 देश जहां कोरोना अभी भी सक्रीय है इनमें यूनाइटेड किंगडम, सिंगापुर, चीन, ब्राजील, बांग्लादेश, मॉरीशस, जिम्बाब्वे और न्यूजीलैंड हैं। दक्षिण अफ्रीका, बोत्सवाना, इज़राइल और हांगकांग शामिल हैं।
नागरिक उड्यन मंत्रालय ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को शुरू करने से पहले समीक्षा की जायेगी और पता लगाया जायेगा किस देश में कोराना का कितना जोखिम है। इसी आधार पर तीन अलग श्रेणीयां बनाई जायेंगी और उन्ही के आधार पर तय किया जायेगा कि किस श्रेणी की उडानों में कौन से प्रतिबंध लगाये जायेंगे।
हालांकि सरकार ने ये फैसला ऐसे समय पर लिया है जब दुनिया में कोरोना का नया वेरिएंट सामने आया है। बता दें कि दक्षिण अफ्रीका, बोत्सवाना, इज़राइल और हांगकांग में पाए गए बी.1.1.529 वेरिंएट को लेकर चिंता का विषय बना हुआ है। ऐसे में सरकार का अंतरराष्ट्रीय उडानों का फैसला भारी नहीं पड़ जाये।