पुरस्कृत फोरम के सदस्यों ने दिया नगरी आवासीय मंत्री शांति धारीवाल को ज्ञापन

धर्मेन्द्र सुवालका
हिण्डोली बून्दी |
 प्रदेश के पुरस्कृत शिक्षक फोरम के सदस्यों ने शुक्रवार को जयपुर में नगरी आवासीय मंत्री शांति धारीवाल के आवास पर ज्ञापन दिया। इससे पूर्व सचिवालय में जाकर विभिन्न अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा
फोरम के प्रदेश महासचिव रामेश्वर प्रसाद शर्मा व जिला कोषाध्यक्ष नवनीत जैन ने बताया कि 5 सितंबर 2019 को शिक्षक दिवस के सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री द्वारा पुरस्कृत शिक्षकों को विभिन्न सुविधाएं देने की किया था। लेकिन 2 वर्ष होने के बाद भी घोषणा की क्रियान्वित नहीं हो पाई। इसे पूरी करवाने के लिए शुक्रवार को प्रदेश भर से बड़ी संख्या में पुरस्कृत शिक्षक जयपुर में जुटे।
जहां पर सचिवालय में कई अधिकारियों को ज्ञापन दिया उसके बाद बूंदी जिले के फोरम के सदस्य नगरी आवासीय मंत्री शांति धारीवाल के आवास पर पहुंचे। यहां पर उन्हें ज्ञापन देकर मांगे पूरी करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में मोइनुद्दीन अंसारी, अभिषेक गौतम, अशोक कुमार सहित कई सदस्य मौजूद रहे।