पुरस्कृशिक्षक फोरम ने माध्यमिक बोर्ड विद्यार्थियों को निशुल्क परीक्षा तैयारी टिप्स पुस्तिका वितरण की

--राउमावि में 150 विद्यार्थी समेत आसपास के गांवों की सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को किया वितरण

शाहपुरा न्यूज - राउमावि अजीतगढ़ में सोमवार को पुरस्कृत शिक्षक फोरम के तत्वावधान में कार्यवाहक प्रधानाचार्य महेश सिंह शेखावत की अध्यक्षता व राष्ट्रीय पुरस्कृत शिक्षक बसंत कानूनगो के मुख्य आतिथ्य में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के विद्यार्थियों को परीक्षा तैयारी टिप्स पुस्तिका निशुल्क वितरण की गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि कानूनगो ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा जीवन का मूल आधार है, शिक्षण में लक्ष्य तय करके पूरे मनोयोग से अध्ययन करना चाहिए। इससे पूर्व स्कूल प्रशासन ने मुख्य अतिथि कानूनगो, विशिष्ट अतिथि राज्य पुरस्कृत शिक्षक लक्ष्मी नारायण सैनी, महेंद्र कुमार सैनी, श्री कृष्ण गोशाला अध्यक्ष चैतन्य मीणा का माल्यार्पण, साफा बंधवाकर सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि सैनी ने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नही है, उन्होंने विद्यार्थियों से परीक्षाओं की तैयारी के लिए जुटे रहने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में वक्ताओ ने कहा कि विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा तैयारी में पुरस्कृत शिक्षक फोरम द्वारा प्रदत्त टिप्स पुस्तक कारगर साबित होगी। पुस्तिका के संबंध में मुख्य अतिथि कानूनगो ने बताया कि पुरस्कृत शिक्षक फोरम प्रदेश में राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय पुरस्कृत शिक्षकों को रजिस्टर्ड प्रतिनिधि संस्था है। जो हरेक वर्ष बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियो के अध्ययन में सहायता के लिए विषय विशेषज्ञों से टिप्स पुस्तिका तैयार करवाकर प्रदेशभर में निशुल्क वितरण करते है। जिसमें अनिवार्य विषयों की पाठयक्रम एवम् अंकभार आधारित परीक्षा तैयारी की संक्षिप्त सामग्री समाहित है। वर्तमान में फोरम में बसंत कानूनगो सह संयोजक व संपादन समिति में है, वहीं लक्ष्मी नारायण सैनी, महेंद्र कुमार सैनी फोरम के सदस्य है। कार्यक्रम में शिक्षक रामावतार कुम्हार, ओम प्रकाश यादव, सुभाष चन्द्र स्वामी, योगेश शर्मा, रामवतार शर्मा आदि उपस्थित थे। मंच संचालन वरिष्ठ शिक्षक ओमप्रकाश अटल ने किया।