जयपुर।। पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के शिक्षकों और स्कूलों के लिए बड़ी घोषणाएं की हैं। गौरतलब है कि पंजाब में विधापसभी चुनाव होने वाले हैं, और इस बार आम आदमी पार्टी दिल्ली के अलावा पंजाब में अपने पैर मजबूत कर रही है।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि वह पंजाब सरकार के स्कूलों में सुधार करेंगे जैसे उन्होंने दिल्ली सरकार के स्कूलों में सुधार किया। केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में शिक्षा क्षेत्र का बुरा हाल है, जिसमें बड़े सुधारों की जरूरत है।
दिल्ली मुख्यमंत्री ने अमृतसर में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि यदि उनकी पार्टी आगामी विधानसभा चुनावों में सत्ता में आती है तो सभी संविदा शिक्षकों को स्थायी दर्जा मिलेगा। साथ ही केजरीवाल ने पंजाब के शिक्षकों को 8 गारंटिया दीं जो कि इस प्रकार हैं—