Bharatpur: राजस्थान के भरतपुर जिले में एक महिला से रेप का मामला सामने आया है. यह गैंग रेप महिला के रिश्ते में लगने वाले 2 देवरों ने ही किया है। महिला का पति काम पर गया था। दोनों युवक पीछे से घर में घुसे और महिला से चाय मांगी। महिला जैसे ही चाय पीने गई, दोनों युवकों ने उसे पकड़ लिया और गैंगरेप करते हुए भाग गए। आरोपित ने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी।
महिला ने पुलिस को बताया कि देर रात वह घर में अकेली बैठी थी। इसी दौरान उसके रिश्ते में लगने वाले दो देवर दीपेंद्र और परसराम महिला के घर में घुस गए। जिन्होंने महिला को चाय पिलाने की बात कही। पति के काम पर जाने के कारण महिला घर पर अकेली थी। महिला जैसे ही चाय बनाने के लिए गई, दोनों युवकों ने उसे पीछे से पकड़ लिया। और फिर इसके बाद करीब 1 से डेढ़ घंटे तक दोनों ने महिला के साथ गैंगरेप किया साथ ही मारपीट भी की. महिला के चिल्लाने पर दोनों ने जान से मारने की धमकी दी।
घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए। महिला ने जैसे ही पुलिस से शिकायत की, पुलिस ने दोनों आरोपियों की तलाश में उनके घर की तलाशी ली. लेकिन आरोपी का पता नहीं चल सका। पुलिस की एक टीम अब पूरे मामले की जांच में जुट गई है। भरतपुर की गढ़ी बाजना पुलिस ने बताया कि इस मामले में महिला के पति ने मामला दर्ज कर लिया है. इसके आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं पीड़िता का मेडिकल करवाया गया है।
देर रात जब महिला का पति काम से घर आया तो उसने देखा कि महिला रो रही है। पहले तो वह काफी डरी हुई थी। उसके बाद जब पति ने उससे पूछा तो पत्नी ने अपने साथ हुई सारी बात बता दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया. घटना के बाद भी महिला अब भी बुरी तरह से डरी हुई है।
इस दुष्कर्म के मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि महिला ने शिकायत की है. महिला ने कहा है कि उसके ही देवरों ने दुष्कर्म किया. महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है. वह जल्द गिरफ्तार किये जाएंगे. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.