जयपुर। कांग्रेस पार्टी की एक राज्य में मुश्किलें कम होती हैं तो दूसरे राज्यों में बढ़ जाती है। अब कांग्रेस पार्टी को जम्मू कश्मीर में बड़ा झटका लगा है। पार्टी के 4 बडे नेतओं सहित कईं कार्यकर्ताओं ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि इस्तीफा देने वाले सभी नेता कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद के गुट के हैं। और ये सभी नेता पार्टी के नेतृत्व को बदलने के फैसले से नाराज थे। इन नेताओं का मानना है कि पार्टी के संबधी मामलों में इनकी बातें नहीं सुनी जा रही और ना ही बातों को रखने का मौका दिया जा रहा है।
विधायक और पूर्व मंत्री समेत 7 ने दिया इस्तीफा
जम्मु कश्मीर से कांग्रेस के चार पूर्वमंत्री और 3 विधायकों ने अपना इस्तीफा कांग्रेस आलाकमान को भेज दिया है। इस्तीफा देने वाले नेताओं में जीएम सरूरी, जुगल किशोर शर्मा, विकार रसूल, नरेश कुमार गुप्ता, अनवर भट शामिल हैं। नेताओं ने सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के अलावा पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल को भी इस्तीफे की कॉपी भेजी हैं
सूत्रों के मुताबिक इस्तीफा भेजने वाले सभी नेता कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद के करीबी माने जाते हैं जिन्होंने कांग्रेस में लेटर बम फोडा था। गुलाम नबी आजाद पहले भी पार्टी अध्यक्ष को लेकर सोनिया लेटर लिख चुके हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि इन सभी नेताओं के इस्तीफा देने से पहले गुलाम नबी आजाद ने जम्मू कश्मीर का दौरा किया था।
नेताओं का जम्मू कश्मीर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष गुलाम अदमद मीर पर आरोप है कि वे पार्टी के मुद्दों पर सुनवाई नहीं कर रहे हैं।