जयपुर। राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2019-20 से संबधित राजस्थान हाईकोर्ट ने एक बड़ा फैसला दिया है। हाई कोर्ट ने कहा कि राजस्थान पुलिस 2019 —20 के रिजल्ट को एक महिने के अंदर दोबारा जारी किया जाये। हाईकोर्ट ने यह फैसला 4 जिलों से कैंडिडेट्स ने लगाई गई याचिका पर दिया है। राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर पीठ ने परीक्षा के प्रश्नों और उनके सही उत्तरों में गड़बड़ी की शिकायतों को लेकर लगी याचिकाओं का निपटारा करते हुए यह आदेश दिए हैं। कोर्ट ने कहा है कि मामले में विषय विशेषज्ञ कमेटी गठित की जाए। उस कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर 1 महीने में दोबारा से परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जाए।
याचिकाकर्ताओं में राजेन्द्र कुमार मीणा, कृष्ण कुमार मीणा समेत 4अन्य जिलों के अभ्यर्थी शामील थे। इस याचिका के अनुसार राज पुलिस के पेपर में कईं उत्तर विवादित हैं जिनका निबटारा नहीं किया गया था। अब जस्टिस महेन्द्र कुमार गोयल की बेंच ने मामले में लिखित परीक्षा को लेकर एक विषय विशेषज्ञ कमेटी गठित करने के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने कहा है कि उस कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर 1 महीने में दोबारा रिजल्ट जारी किया जाए।
याचिकाकर्ता के एकवोकेट रामप्रताप सैनी ने कहा कि प्रदेश में पुलिस विभाग द्वारा आयोजित की गई पुलिस भर्ती परीक्षा में कईं सवालों के जबाव अभ्यर्थीयों ने सही दिये लेकिन पुलिस विभाग ने उन उत्तरों को गलत माना है। कई प्रश्न पूछने का तरीका ही गलत था।