संवाददाता शिवकुमार शर्मा
बूंदी
पक्षी मित्रों ने परिंडे बांधकर जल सेवा का संकल्प लिया
हमारी संस्कृति के वाहक हैं पक्षी, आइए इन्हें बचाये : तेजकंवर
बून्दी
पक्षी प्रकृति की पोषक रही हमारी भारतीय संस्कृति व संवेदनाओं के वाहक हैं, हमें इन्हें बचाने का भरसक प्रयास करना चाहिए क्योंकि प्रकृति व इसकी जैव विविधता का सरंक्षण मानव अस्तित्व के लिए नितांत आवश्यक है। यह बात मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी तेजकंवर ने उमंग द्वारा पक्षी मित्र अभियान के तहत परिंडे बांधकर कही। जवाहर नगर क्षेत्र में उमंग टीम ने सीडीईओ तेजकंवर के सानिध्य में उपाध्यक्ष लोकेश जैन, विनोद कुमार गौतम, सचिव कृष्णकांत राठौर समन्वयक सर्वेश तिवारी, आयोजन प्रभारी अनुराधा जैन व स्थानीय निवासी संजय बायर, घीसा लाल जैन, बृज मोहन गौतम, रमेश जान्गीड, भेरु लाल जान्गीड, कालू लाल टेलर व सुरेश बृजवासी ने मूक पक्षियों के लिए परिंदे बांधकर नियमित ज सेवा की व्यवस्था की।