Baran: जिला अस्पताल में आज जन्म लेने वाली बेटियों का मनाया जन्मोत्सव

ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा 
बारां कोटा संभाग 

राष्ट्रीय बालिका दिवस,
बालिकाओं को समान अवसर प्रदान करें-जिला प्रमुख

बारां, 24 जनवरी।
 राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह जिला प्रमुख एवं ब्रांड एम्बेसेडर बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना उर्मिला जैन भाया के मुख्य आतिथ्य में जिला राजकीय अस्पताल बारां में आयोजित हुआ। समारोह में राष्ट्रीय बालिका दिवस 24 जनवरी को जन्म लेने वाली लगभग 20 नवजात बेटियों का जन्मोत्सव मनाया गया। नवजात बेटियों के अभिभावकों को माला पहनाकर बधाई देते हुए बधाई संदेश कार्ड एवं बेबीकिट प्रदान किए। जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर अपने संबोधन में बच्चियांे के अभिभावकांे को बधाई देते हुए संदेश दिया कि बेटियों को बेटो के समान पलने एवं बढ़ने का अवसर अवश्य प्रदान करंे। इससे परिवार और समाज भी उन्नति करेगा। उन्हांेने आमजन से आह्वान किया कि बेटी बचाओ-बेटी पढाओ योजना के तीन मुख्य लक्ष्य कन्या भू्रण हत्या रोकना, बेटियांेे को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना, बेटियों को शिक्षित करना है और इन लक्ष्यों को हम तब तक प्राप्त नहीं कर सकते जब तक कि हमारे परिवारांे में बेटियों के प्रति सोंच में सकारात्मक बदलाव नहीं आएंेगे। उन्हांेने यह भी बताया कि राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन 24 जनवरी को इसलिए होता है कि इसी दिन ही देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी द्वारा देश के प्रधानमंत्री का पद ग्रहण किया गया था।
कार्यक्रम में सीएमएचओ डॉ. संपत नागर, सहायक निदेशक महिला अधिकारिता रवि मित्तल, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी सतीश गोयल, डॉ. वीनू कतियाल, डॉ. लक्ष्मी गोयल एवं आमजन मौजूद रहे।