जयपुर।। अगले साल यूपी में विधानसभा चुनाव होने को हैं। चुनाव से पहले राजनैतिक पार्टियां धर्म और मंदिर मस्जिद के मुद्दों पर बयान देकर वोट लेने का प्रयास कर रही हैं। हाल ही बीजेपी के नेता और यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के एक बयान पर बवाल मचा हुआ जिसमें उन्होंने कहा था कि, काशी और अयोध्या में मंदिर बनाने का काम जारी है, अब मथुरा की बारी है।
केशव प्रसाद मौर्य के इस बयान के बाद अब बसपा के राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने पलटवार किया हैं। बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा है कि यूपी चुनाव में बीजेपी और केशव प्रसाद मौर्य अपनी हार स्वीकार कर चुके हैं इसलिए ऐसे बयान दे रहे हैं। बीजेपी जान चुकी है कि यूपी में बसपा अपनी सरकार बनाने जा रही है।
मिश्रा ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी ना तो विकास के नाम पर बात करती हैं, ना ही कोरोना से समय पर मरे लोगों के परिवारों के बारे में बात करती है। महिला सुरक्षा पर भी बीजेपी बात नहीं करती है और बीजेपी सोच रही है कि लोग उन्हें वोट दें, तो ऐसा संभव नहीं है। मिश्रा ने कहा कि अब जनता विकास को लेकर वोट करेगी।
पीपर लीक पर भी बोले मिश्रा
यूपी टेट का पेपर लीक होने पर मिश्रा बोले, जो बेरोजगार नौकरी की उम्मीद लगाये हुए बैठे थे उसना पेपर ही आउट हो गया। 20 लाख परीक्षार्थी की उम्मीदें धूमिल हो गई। सरकार सिर्फ लीपापोती करती है। सरकार ने ही पेपर लीक कीया है।
सतीश मिश्रा ने कहा आरक्षित दो सीटों पर आज कार्यकर्ताओं के साथ सम्मेलन किया गया है और सम्मेलन के दौरान आगामी चुनाव के लिए जागरूक किया गया है।