टेनिस वॉलीबॉल प्रतियोगिता क्वार्टर फाइनल में तीन मैचों बूंदी ने जीते

टेनिस वॉलीबॉल प्रतियोगिता क्वार्टर फाइनल में तीन मैचों बूंदी ने जीते

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान

बूंदी, 29 नवंबर। बूंदी शहर के राजकीय माध्यमिक विद्यालय के मैदान पर आयोजित राज्य स्तरीय थ्रो बॉल (19 वर्ष) छात्र-छात्राओं एवं टेनिस वॉलीबॉल (17 वर्ष) छात्रा वर्ग की प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में बूंदी ने जीत दर्ज की है। मंगलवार सुबह हुई राज्य स्तरीय थ्रोबॉल व टेनिस वॉलीबॉल की प्रतियोगिता में रोमांच देखने को मिला।
66वीं राज्य स्तरीय टेनिस वॉलीबॉल 17/19 छात्र-छात्रा वर्ग प्रतियोगिता में खेले गए मैच में 17 वर्ष छात्र में बूंदी-हनुमानगढ़, अजमेर-बाड़मेर, जालौर विरूद्ध सीकर, गंगानगर विरूद्ध भीलवाड़ा के बीच मैच हुए। जिसमें हनुमानगढ़ और सीकर विजेता रहे। वहीं 17 वर्ष छात्रा वर्ग में गंगानगर-चूरू, सीकर-अजमेर, बीकानेर-जयपुर, भरतपुर-बूंदी के बीच मैच हुए। जिसमें चूरू, अजमेर, बीकानेर और बूंदी विजेता रही। 19 वर्ष छात्र वर्ग में गंगानगर-सीकर, बीकानेर-अलवर, अजमेर-जालौर, बूंदी-डूंगरपुर के बीच में मैच आयोजित हुए। जिसमें गंगानगर, अलवर, जालौर और बूंदी विजेता रही।
इसी तरह 19 वर्ष छात्रा वर्ग में राजसमंद-झुंझुनू, बूंदी-बाड़मेर, जालौर-अजमेर, भीलवाड़ा-गंगानगर के बीच मैच आयोजित हुए। जिसमें झुंझुनू, बूंदी, जालौर, गंगानगर विजेता रहे। प्रतियोगिता में बूंदी का छात्रा 17 वर्ष, छात्रा 19 वर्ष, छात्रा 17 वर्ष में दबदबा रहा।
इसी प्रकार थ्रो बॉल प्रतियोगिता में 19 वर्ष छात्र वर्ग में बूंदी-उदयपुर, चूरू -नागौर, राजसमंद- गंगानगर, बीकानेर-जोधपुर के बीच में आयोजित हुए। जिसमें बूंदी, नागौर, गंगानगर व बीकानेर विजेता रही।
19 वर्ष छात्रा वर्ग में अजमेर-जोधपुर, बीकानेर- बारां, बूंदी-अलवर, बाड़मेर - गंगानगर के बीच में मैच हुए ।जिसमें जोधपुर, गंगानगर, बीकानेर विजेता रहे।
इसी प्रकार 17 वर्ष छात्र वर्ग में जोधपुर-सीकर, नागौर- बूंदी, पाली-जालौर, गंगानगर-बीकानेर के बीच मैच आयोजित हुए। जिसमें जोधपुर, पाली, बीकानेर विजेता रहे तथा 17 वर्ष छात्रा वर्ग में जोधपुर-चूरू, सीकर-बूंदी, अजमेर-बीकानेर, जालौर-नागौर के मैच आयोजित हुए। जिसमें चूरू व बूंदी विजेता रहे तथा आज हुए सभी मैचों में बूंदी जिले का दबदबा रहा।
बूंदी विधायक डोगरा ने लिया प्रतियोगिता का जायजा
बूंदी विधायक अशोक डोगरा भी खेल मैदान पर पहुंचे। जिन्होंने यहां पर हो रहे तो थ्रो बॉल व टेनिस वॉलीबॉल प्रतियोगिता के मैच को देखा व बूंदी व भरतपुर के बीच मैच की शुरुआत करवाई। साथ में खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की। इस दौरान डोगरा ने कहा कि बूंदी जिले में एक साथ दो -दो राज्य स्तरीय प्रतियोगिता होना खुशी की बात है। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि वह खेल की भावना से खेलें। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी ओम गोस्वामी सहायक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष शिवराज खींची सहित,गुरूदत शर्मा, संतोष पाटनी सहित कई शारीरिक शिक्षक मौजूद रहे।