सीईओ ने की योजनाओं में प्रगति की समीक्षा, योजना प्रभारियों को दिए निर्देश

शिवकुमार शर्मा
बूंदी |

ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग की योजनाओं में प्रगति की समीक्षा बैठक सोमवार को जिला परिषद स्थित कक्ष में मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुरलीधर प्रतिहार की अघ्यक्षता में आयोजित हुई। इस दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं के प्रभारी अधिकारियों से प्रगति की समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होंने निर्देश दिए कि महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत विगत वर्षो के अपूर्ण कार्यो में प्रगती लाई जावे। कनिष्ठ तकनीकी सहायकों से प्रगति की समीक्षा के साथ ही लापरवाही करने वाले तकनीकी कार्मिकों के विरूद्ध कार्यवाही की जावे। जिले में लक्ष्यानुसार पौधारोपण में प्रगति लाई जावे। श्रमिकों के रिजेक्टेड प्रकरण निस्तारण के लिए ब्लॉक स्तर पर केम्प आयोजित किये जावे। निर्मित अनाज भण्डार रसद विभाग को स्थानान्तरित करने में प्रगति लायी जावे।

उन्होंने निर्देश दिए कि श्रमिक हितों को ध्यान में रखते हुए विभागीय निर्देशानुसार वर्तमान नरेगा श्रमिक मजदूरी समय को परिवर्तित कर प्रातः 7 से 2 बजे किया जावे। किचन गार्डन विकास के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग से कार्यो के प्रस्ताव मंगवाये जावे। विधायक कोष के जिन कार्यो की प्रशासनिक स्वीकृती जारी की चुकी है उन कार्यो की तत्काल तकनीकी स्वीकृतियां मंगवायी जावे। आवास योजना के तहत निर्मित होने वाले प्रोटोटाईप आवासों को मॉडल के रूप में विकसित किया जावे।

उन्होंने निर्देश दिए कि विभिन्न कार्यो के लिए बनायी गई कमेटियां समय-समय पर आवंटित कार्यो को करवाये। कार्योलय को स्वच्छ एवं पौधारोपण करवाया जावे। ऑडिट पेराओ के निस्तारण के लिए ब्लॉक स्तर पर केम्प आयोजित किया जावे।

उन्होंने कहा कि आमजन से प्राप्त होने वाली परिवेदनाओं को गंभीरता से लिया जाकर प्रकरणों का नियमानुसार गंभीरता से निस्तारण करवाया जावे। सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत चाही जाने वाली सूचनाओं को समय पर प्रार्थी को उपलब्ध करवायी जावे। उन्होंने कहा कि सूचनाऐं समय पर उपलब्ध नहीं करवाने पर सबंधित कार्मिक एवं अधिकारी के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जावेगी।

इस दौरान वॉटरशेड के एसई सी.एल. सालवी, नरेगा एक्सईएन प्रियव्रत सिंह, इंजिनियरिंग के एक्सईएन जितेन्द्र कुमार न्याती, सिंचाई विभाग के एक्सईएन छगेन्द्र कुमार कुसुम, नरेगा लेखाधिकारी रामनारायण मीणा, एईएन सीडी हितेन्द्र कुमार मेहरा, सहायक विकास अधिकारी राज्य पाल सिंह, कमलेश शर्मा, राजेश गौत्तम व संतोष गोपाल आदि मोजूद रहे।