आचार्य चाणक्य राजनीति, अर्थशास्त्र और कूटनीति के विशेषज्ञ हैं, उनकी बताई गईं नीतियां ऐसी हैं जिन्हें अगर आप अपने जीवन में उतार लें तो आपको आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता है। आचार्य चाणक्य की शिक्षाएं प्रबल हैं लेकिन कहा जाता है कि बिना मेहनत के कोई फल नहीं मिलता है। आज हम आपको बताएंगे ऐसा चाणक्य कानून, जिसे मान लेने से आपके जीवन में धन की वर्षा होने लगेगी। मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी। आचार्य चाणक्य ने श्लोकों के माध्यम से अपनी राजनीति की व्याख्या की। इस श्लोक में कहा गया है कि लक्ष्मी आपके घर की ओर आकर्षित होंगी और उस घर में समृद्धि आएगी। आए जानते हैं किन उपायों से मां लक्ष्मी की कृपा सदैव आपके घर में बनी रहेगी।
मूर्खाः यत्र न पूज्यन्ते धान्यं यत्र सुसंचितम् ।
दाम्पत्योः कलहो नास्ति तत्र श्री स्वयमागता॥
इस श्लोक का अर्थ यह है कि मूढ़ वचनों का कोई मूल्य नहीं होता, जिस घर में मूढ़ वचनों का पालन होता है, वहां माता लक्ष्मी का वास नहीं होता। आचार्य चाणक्य ने कहा था कि जो लोग मूर्खतापूर्ण बातों पर विश्वास करते हैं और उनका पालन करते हैं उन्हें सफलता नहीं मिलती है
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जिनके परिवार में एकता रहती है वहां धन की कमी नहीं होती है और सुख समृद्धि रहती है। घर के सदस्यों के बीच प्रेम भावना रखना चाहिए।
चाणक्य जी कहते हैं कि अगर आप सूर्योदय के बाद घर में झाडू लगाते हैं तो मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं। क्योंकि झाडू में लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए सूर्यास्त के समय घर में झाड़ू लगाने से माता घर छोड़कर चली जाती हैं। अगर किसी कारण से सफाई करनी ही पड़े तो घर की गंदगी घर में ही रख दें और सुबह उसे फेंक दें।