संवाददाता शिवकुमार शर्मा
कोटा |
कोटा/इटावा। जिले के इटावा उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत जोरावरपुरा मैं 17 नवंबर 2021 को प्रशासन गांव के संग शिविर का आयोजन मे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री जन समस्याओं को लेकर ग्रामीण क्षेत्र को दे सकते हैं कई विकास की सौगातें
कार्यक्रम के आगामी रूपरेखा के लिए जिले के प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा ग्राम पंचायत जोरावरपुरा का जायजा लिया। हेलीपैड व जनसभा के लिए जगह तलाशी गई
पीपल्दा विधायक रामनारायण मीना व एडीएम राजकुमार सिंह व ग्रामीण एसपी कावेंद्र सिंह सागर व इटावा पुलिस उपधीक्षक मनजीत सिंह व इटावा उपखंड अधिकारी संतोष मीना व पीपल्दा तहसीलदार प्रतिमा मीना इटावा पंचायत समिति विकास अधिकारी डॉ गोपाल लाल मीना ग्राम पंचायत जोरावरपुरा सरपंच मधु मीना सहित कई कर्मचारीयों ने मौके पर जगह का अवलोकन किया गया संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
पीपल्दा विधानसभा विधायक रामनारायण मीना ने बताया कि प्रशासन गांव के संग शिविर के तहत मुख्यमंत्री आम जनता से मिलना चाहते हैं और जिन लोगों के पास अपने मकान के पट्टे नहीं है उनको पट्टे मिले ,शासन द्वारा जिन लोगों को मदद की जरूरत है उन सब को मदद देने के प्रयास करेंगे और कई सारे विकास कार्य के बारे मे भी विधायक मीना ने जानकारी दी।
एडीएम कोटा राजकुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री का 17 नवंबर को प्रस्तावित दौरा है और उनकी एक ही भावना की गांव के लोगों की सेवा गांव में जाकर की जाए। इसके लिए हमारे अधिकारियों द्वारा यहां की व्यवस्था देखी गई एवं आगामी शिविर कार्यक्रम के लिए हेलीपेड़ व जनसभा के लिए जगह की व्यवस्था जायजा लिया गया।