जयपुर।। नवनियुक्त राज्यमंत्री राजेंद्र गुढ़ा द्वारा दिये गये कैटरीना के गालों जैसी सडक वाले बयान पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत नाराज हो गये हैं। और सीएम ने अपने मंत्री को मर्यादा में रहकर राजनीति करने की नसीहत दे डाली।
सीएम अशोक गहलोत ने वायरल हुए इस बयान के बाद कहा कि चाहे कोई भी व्यक्ति हो, वो राजस्थान का हो या अन्य राज्य का किसी के लिए भी इस तरह की अमर्यादित कमेंट उचित नहीं है। और मर्यादा से बाहर जाकर राजनीति करेंगे तो उसे कोई भी पंसद नहीं करेगा।
मुख्यमंत्री ने साथ ही यह भी कहा कि पता नहीं गुढ़ा ने ये बात किस संदर्भ में कही, इस बारे में मुझे नहीं पता। कईं बार ऐसा होता है कि आपके कहने का मकसद कुछ और होता है और मतलब कुछ और निकल जाता है। लेकिन मैं तो मैं इतना कह सकता हूं कि मर्यादा हर व्यक्ति को रखनी चाहिए। मंत्री और मुख्यमंत्री को तो ज्यादा मर्यादा रखनी चाहिए। हर इंसान को मर्यादा रखनी चाहिए।
दरअसल राजेंद्र गुढ़ा मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने क्षेत्र में आये। इस दौरान राज्य मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने पौंख गांव में अपने स्वागत और प्रशासन गांवों के संग अभियान में लोगों को संबोधित करते हुए यह बयान दिया। लोगों ने गुढ़ा से सड़क बनाने की मांग की थी। प्रशासन गांवो के संग अभियान के दौरान सडक निर्माण करवाने वाले इंजिनियर से देसी अंदाज में कहा कि उनके क्षेत्र की सडकें कैटरीना के गालों जैसी बननी चाहिए। इस दौरान राज्य मंत्री से ग्रामीणों ने फिर से पूछी की कैसी सडकें बननी चाहितए तो फिर से उन्होंने कहा, कैटरीना के गालों जैसी। मंत्री की इस बात पर ग्रामीणों ने जमकर ठहाके लगाये।