जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कल तीन कृषि किसानों को वापिस लेने को कांग्रेस सरकार ने किसानों की विजय बताया और इसी उपलक्ष्य में आज राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार ने किसान विजय दिवस के रूप में मनाया। जयुपर सहित कईं जिलों में कांग्रेस ने किसान विजय दिवस मनाया। जयपुर में किसान विजय दिवस की सभा सिविल लाइंस फाटक पर आयोजित की गई। इस सभा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अलावा प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, सरकारी मुख्य सचेतक महेश जोशी सहित कई नेता मौजूद रहे।
मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर रही चर्चा
मौका तो किसान विजय दिवस मनाने का था लेकिन सभी में मंत्रीमंडल फेरबदल को लेकर गपशप चलती रही। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मजाकिया अंदाज में कहा कि पता नहीं किसकी लॉटरी लगने वाली है, कौन मंत्री बनने वाला है कौन नहीं इस बात को या तो आलाकमान जानें या अजय माकन।
बता दें कि अयज माकन मंत्रीमंडल में फेरबदल करवाने के लिए जयपुर आ चुके हैं। विजय दिवस सभा से पहले अशोक गहलोत ने माकन के साथ लंबी चर्चा की। मुख्यमंत्री ने सभा में यह भी कहा कि अजय माकन जिस काम से आये हैं अभी वह भी पूरा करना है। और हम सभी का बेसब्री से इंतजार करना है कि कौन क्या बनेगा।
फेरबदल से पहले ही तीन मंत्री इंदिरा गांधी को अपना इस्तीफा भेज चुके हैं। जिसमें शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासारा, चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा और राजस्व मंत्री हीरश चौधरी शामिल हैं।