यूपी चुनाव में गठबंधन नहीं करेगी कांग्रेस, अकेले चुनाव लड़ेगी चुनाव: प्रियंका गांधी

जयपुर। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने एलान किया है कि कांग्रेस पार्टी यूपी में अकेले ही चुनाव लडेगी। कांग्रेस किसी भी अन्य पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी। प्रियंका ने यह बात उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में प्रतिज्ञा सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही थी। प्रियंका ने कहा कि हम यहां पर कांग्रेस को मज़बूत करने आए हैं, क्योंकि कांग्रेस ही इस देश के लिए खड़ी है। प्रियंका गांधी ने इस सम्मेलन के दौरान यूपी की सत्ताधारी पार्टी् बीजेपी और अन्य विपक्षी पार्टीयों सपा और बसपा पर जमकर हमला बोला।
आज स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवहार लाल नेहरू के जंयती के अवसर पर प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन्होनें देश की आजादी के लिए कुछ भी नहीं किया उन्हें आजादी का मलतब समझ नहीं आयेगा। ये लोग आजादी दिलाने वाले देशभक्तों का अनादर करते हुए आये हैं। नेहरू जी का मानना था कि भारत माता की जय के नारे में किसान, मजदूर, महिला, श्रमिक, सैनिक, एक-एक देशवासी की जय है।
प्रियंका गांधी ने कहा कि 70 सालों तक जब देश में कांग्रेस की सरकार रही तो पेट्रोल डीजल इतना मंहगा कभी नहीं हुआ। बीजेपी ने हमेश नफरत फैलाने वाली राजनीति की है। जबिक कांग्रेस ने देश की विकास ही नहीं अपितु देश में भाईचारा को बढ़ाया है। पिछले 7 साल में बीजेपी ने देश की जनता को मंहगाई के बोझ के तले दबा दिया है। बीजेपी के शासन के इन 7 सालों में पट्रोल 100 रूपये से अधिक पहुंच गया है। इस सम्मेलन के दौरान प्रियंका गांधी ने वादा किया की कांग्रेस सत्ता में आती है तो वह देश में से महंगाई को मिटा देगी। बता दें कि इससे पहले प्रियंका गांधी यूपी में कांग्रेस की 30 प्रतिशत सीट महिलाओं को रिवर्ज करने की बात कह चुकी हैं।