CORONA:जयपुर के जयश्री पेड़ीवाल स्कूल में मिले 12 बच्चे कोविड पॉजिटिव, स्कूल एक हफ्ते के लिए बंद

जयपुर।। सरकार द्वारा स्कूलों को पूरी क्षमता के साथ खोले जाने का निर्णय खतरनाक बनता जा रहा है। पहले सवाई मानसिंह स्कूल के दो बच्चे कोराना पॉजिटिव मिल और अब इसके बाद जयपुर के जयश्री पेड़ीवाल अंतरराष्ट्रीय स्कूल में एक ही दिन में 12 बच्चे कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। स्कूल में फूटे इस कोरोना बम के बाद स्कूल मैनेजमेंट ने अगले एक सप्ताह एक स्कूल को बंद कर दिया हैं, इस दौरान ऑनलाइन पढाई जारी रहेगी। इस स्कूल से कुल 185 बच्चों सैंपल लिए गए थे। 12 बच्चे संक्रमित मिले हैं। पॉजिटिव पाये गये छात्रों में 11 छात्र 11 क्लास तक के विद्यार्थी हैं।

चूंकि जयश्री पेड़ीवाल अंतरराष्ट्रीय स्कूल के कॉडिनेटर अनुज शर्मा ने जानकरी दी है कि डे-बोर्डिंग होने के कारण वजह से स्कूल में लगातार छात्रों का चैकअप किया जाता है।
पॉजिटिव मिले छात्रों में एक छात्र मुबंई का है।
गौरतलब है कि दिवाली के बाद से जयपुर में 100 प्रतिशत क्षमता के साथ स्कूल शुरू किये गये थे तब से और अब तक कुल 19 बच्चे कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। इसमें से ढाई साल के एक बच्चे की तो इलाज के दौरान आरयूएचएस में मौत हो गई थी।

स्कूलों में ​मिल रहे कोरोना पॉजिविट छात्रों की वजह से अभिभावकों में डर का माहौल है। और सरकार द्वारा पूरी क्षमता के साथ स्कूलों को खोलने वाले निर्णय पर एतराज जता रहे हैं। बच्चे के पेरेंट्स का कहना है कि ये फैलसा जल्दबाजी में लिया गया है। सरकार को स्कूल पूरी क्षमता के साथ तब तक नहीं ​खोलने चाहिए जब तक कि बच्चो को कोरोना की दोनो डोज वैक्सीन नहीं लग जाये।