भारत में फिर से जोर पकड़ रहा है कोरोना, पिछले 24 घंटों में 10,488 नए मामले सामने आये

जयपुर। भारत में एक बार फिर से कोरोना पैर पसार रहा है। निरतंर कोविड के मामलों में ​वृद्धि देखेने को मिल रही है। हाल ही में , केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार को जारी किये गये नये आंकडों के अनुसार पिछले 24 घंटो में पूरे देश में 10,488 नये कोविड मामले सामने आये हैं। अब भारत में कोरोना केसों की संख्या बढ़कर कुल 3,45,10,413 हो गयी है। वहीं, पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 1,22,714 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 313 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है। इसके साथ थ मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,65,662 हो गई।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.36 प्रतिशत शामिल है, जो मार्च 2020 के बाद सबसे कम है। रिवकवरी रेट की बात करें तो यह 98.30 प्रतिशत दर्ज की गई, जो पिछले साल मार्च के बाद से सबसे अधिक है।

वहीं अगर डेली पॉजिटिव दर देखी जाये तो यह 0.98 प्रतिशत रही थी। और यह दर पिछले 48 दिनों से यह 2 फीसदी से भी कम है। जबकि साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 0.94 प्रतिशत थी। यह पिछले 58 दिनों से दो फीसदी से नीचे है। बीमारी से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 3,39,22,037 हो गई, जबकि मृत्यु दर 1.35 प्रतिशत थी। वहीं केंद्र द्वारा राष्ट्रव्यापी COVID-19 टीकाकरण अभियान के तहत अब तक देश में 116.50 करोड़ से अधिक वैक्सीन खुराक दी जा चुकी हैं।