संवाददाता विष्णु भारद्वाज बारां राजस्थान इनरव्हील क्लब का हर घर तिरंगा लहराए प्रतियोगिता के
साथ स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम सम्पन्न
बारां 17 अगस्त। आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ पर हर घर तिरंगा लहराए प्रतियोगिता इनरव्हील क्लब बारां द्वारा समारोह पूवर्क मनाया गया ।
इस अवसर पर रोटरी उम्मेद भवन में ध्वजारोहण इनरव्हील अध्य्क्ष श्रीमती त्रिशला जैन व सचिव शिल्पा गर्ग, इनरव्हील सदस्यों एवं रोटरी सदस्यों के साथ संपन्न हुआ। तत्पश्चात सभी उपस्थित इनरव्हील सदस्यों द्वारा हाथ मे तिरंगा लिये सामूहिक देस भक्ति गीतगान किया गया।
क्लब अध्य्क्ष श्रीमती त्रिशला जैन द्वारा सभी सदस्यो व देशवासियों को स्वत्रंता दिवस के अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम में सचिव शिल्पा गर्ग, दिव्या जैन, चित्रा जैन अनिता सेठी, इंद्रा गालव, राधा मित्तल, राधा गोयल उपस्थित रही। इनरव्हील क्लब द्वारा हर घर तिरंगा प्रतियोगिता के तहत सभी सदस्यों द्वारा अपने घर तिरंगा लगाकर घर पर तिरंगे के साथ फोटो लेकर क्लब को भेजे जिसमे सर्वश्रेष्ठ तिरंगा के साथ फोटो में जिला प्रमुख श्रीमती उर्मिला जैन भाया प्रथम, द्वितीय सीमा सिंह, तृतीय मृदुला सोनी रही।