जयपुर। भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत (CDS Gen Bipin Rawat) का एक आह हेलीकॉप्टर दुर्घटना में निधन हो गया है। इस दुर्घटना में उनकी पत्नि सहित अन्य 11 लोागों की मौत हो गई है। बिपिन रावत की मौत से पूरा देश शोक में डूब गया है।
भारतीय वायुसेना ने ट्वीट करते हुए कहा कि 'बेहद अफसोस के साथ बताना पड़ रहा है कि जनरल बिपिन रावत, श्रीमती मधुलिका रावत और हेलीकॉप्टर में सवार 11 अन्य लोगों की 'इस दुर्घटना में मृत्यु हो गई है। वहीं कि ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का इंजुरी के कारण इस समय वेलिंगटन के मिलिट्री हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।
क्रिकेटर्स ने व्यक्त की संवेदनाएं
पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'यह बेहद दुखद है, जनरल बिपिन रावत और श्रीमती मधुलिका रावत के परिवार के साथ संवेदनाएं। इस दुखद हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है… ईश्वर उन्हें इस नुकसान से निपटने की शक्ति दे ।
वहीं भारतीय टेस्ट और वनडे कप्तान विराट कोहली ने लिखा, 'एक दुखद हेलीकॉप्टर दुर्घटना में सीडीएस बिपिन रावत जी और अन्य अधिकारियों के असामयिक निधन से गहरा दुख हुआ। मित्रों और परिवार के सदस्यों के प्रति मेरी गहरी संवेदना.'
भारत के पूर्व ओपनर बल्लेबाज सहवाग (Virendra Sehwag) ने कू ऐप पर इस बारे में अपनी भावनाएं व्यक्त की है। सहवाग ने लिखा, 'दुखद हेलीकॉप्टर दुर्घटना में श्री #BipinRawat ,उनकी पत्नी मधुलिका रावत और सेना के 11 जवानों के निधन के बारे में सुनकर बेहद दुख हुआ। ओम शांति'.
भारत के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने भी इस दुख भरी घड़ी में ट्वीट करते हुए अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है. जडेजा ने लिखा, 'सीडीएस बिपिन रावत का निधन देश के लिए एक बड़ी क्षति है. इस दुख की घड़ी में मैं उन सभी परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने इस दुर्भाग्यपूर्ण त्रासदी में अपने प्रियजनों को खो दिया और ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं'