आंध्र प्रदेश, उडीसा से टकरायेगा चक्रवात जवाद, चेतावनी जारी, ओडिशा में बारिश, तेज हवाएं

जयपुर। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आज चक्रवात जवाद उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा तक पहुंचने की संभावना है। इस चक्रवात के कारण ओडिशा के पुरी में सुबह-सुबह बारिश और तेज हवाएं चलीं।

19 जिलों में स्कूलों को बंद रखने आदेश
जवाद चक्रवात को देखते हुए आंध्र प्रदेश सरकार ने अब तक तीन जिलों से 54,008 से अधिक लोगों को एक जगह से दूसरी जगह भेज दिया है। साथ ही किसी भी जन हानि को देखते हुए सरकार ने स्कूलों और सामुदायिक हॉलों में 197 राहत शिविर बना दिये हैं। वहीं ओडिशा सरकार ने राज्य के 19 जिलों में स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है।

चक्रवात जवाद कि स्थिति
मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवात जवाद शुक्रवार की शाम 5:30 बजे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी, विशाखापत्तनम से लगभग 300 किमी दक्षिण-पूर्व, गोपालपुर से लगभग 420 किमी, पुरी के 480 किमी दक्षिण-दप और पश्चिम-मध्य में केंद्रित था। पारादीपो से 560 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में इसका जोर रहा था।

मौसम विभाग के अनुसार अब जवाद चक्रवात के उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है, इसके साथ इसकी गति और तेज हो जायेगी। आज यह उत्तर आंध्र प्रदेश से पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी तक पहुंच जाएगा।
मौसम विभाग के अनुसार इसके बाद इसके उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर मुड़ने और 5 दिसंबर को दोपहर के आसपास पुरी के पास पहुंचने वाले ओडिशा तट के साथ आगे बढ़ने की संभावना है। इसके बाद, इसके उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर तटीय ओडिशा के साथ पश्चिम बंगाल तट की ओर बढ़ने की संभावना है।"