संवाददाता सुमेर सिंह राव
पिपराली l
समाज में व्याप्त कुरीतियों को पीछे छोड़ते हुए आज बेटियां समाज को एक संदेश दे रही है कि बेटे और बेटियों में कोई फर्क नहीं है उन्हें भी बराबरी मिलनी चाइए। चेनपुरा दादली पंचायत समिति प्रतिनिधि राजेंद्र सैनी ने बताया कि उनकी भतीजी अंजू सैनी की बचपन की इच्छा थी कि गांव में घोड़ी पर बैठकर बिंदोरी निकाली जाए जिससे एक संदेश समाज में दिया जा सके की बेटे और बेटियों में कोई अंतर नही है इसी को देखते हुए बेटी को पढ़ा लिखा कर सक्षम बनाकर आज शान से पूरे गांव में बिंदोरी निकाली और समानता का संदेश दिया। बिंदोरी कार्यक्रम में श्रीराम सिंगोदिया, महावीर प्रसाद, ताराचंद सैनी, धन्नालाल,चैनपुरा पंचायत सचिव मनोज , विनोद नटखट आदि परिजन उपस्थित रहे।