भारत के लाल जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी की अस्थियों को बेटियों ने गंगा में किया विसर्जित

जयपुर। भारत के वीर सपूत दिवगंत जरनल बिपिन रावत और उनकी पत्नि की अस्थियों को शनिवार के दिन उनकी बेटी कृतिका और तारिणी ने हरिद्वार गंगा जी में विसर्जित कर दिया। एक दिन पहले दोनों को अंतिम संस्कार दोनों बेटियों ने दिल्ली छावनी के स्क्वायर शमशान घाट में किया और वहां से राख समेटी। तारिणी ने अपनी बड़ी बहन कृतिका के साथ शुक्रवार को अपने घर पर पारंपरिक रस्में निभाईं।
बता दें कि जनरल रावत- भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ उनकी पत्नी सहित 11 अन्य रक्षा कर्मियों की हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई। सेना का सबसे विश्सनीय हेलिकॉप्टर Mi17V5 तमिलनाडु के कुन्नूर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सीडीएस को अंतिम संस्कार से पहले निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार 17 तोपों की सलामी दी गई और पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सैन्य अंतिम संस्कार के लिए लगभग 800 सेवा कर्मी उपस्थित थे।

हेलिकॉप्टर क्रैश में साजिश की आशंका
इस हेलिकॉप्टर क्रैश के बाद भारत के पूर्व रक्षा अधिकारी अब इस हादसे में साजिश होने की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। एक पूर्व रक्षा अधिकारी ने कहा कि हेलिकॉप्टर क्रैश होने में तीन कारण हो सकते हैं— पहला हेलिकॉप्ट में तकनीकी खराबी और दूसरा पायलट की वजह से। लेकिन दोनों की केसों में पायलट सहायता मांगने के लिए एमरजेंसी स्टॉफ से साहयता मांगता। वहीं तीसरा कारण किसी द्वारा हमला करना हो सकता है जिसमें पायलट को संवाद करने का मौका ही ना मिला। उन्होंने ये भी कहा जहां हेलिकॉप्टर क्रेश हुआ वह चन्दन तस्कर वीरअप्पन का बड़ा क्षेत्र है और वहां लिट्टे संगठन भी हो सकता है। पूर्व रक्षा अधिकारी ने कहा कि ये सिर्फ आशंका है।