जिला कलक्टर ने ली आवश्यक सेवाओं संबंधी बैठक
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बारां कोटा संभाग
जिला कलक्टर ने ली आवश्यक सेवाओं संबंधी बैठक
बारां, 19 दिसंबर। जिला कलक्टर नरेन्द्र गुप्ता की अध्यक्षता में आवश्यक सेवाओं संबंधी साप्ताहिक बैठक मिनी सचिवालय सभागार में आयोजित हुई। बैठक में आवश्यक सेवाओं से संबंधित विभागों के कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए।
जिला कलक्टर ने कहा कि राज्य सरकार के कार्यकाल के 4 वर्ष पूर्ण होने पर जिला स्तरीय समारोह सूचना जनसम्पर्क कार्यालय बारां के परिसर में 22 से 24 दिसम्बर के मध्य आयोजित किया जाएगा। उक्त जिला स्तरीय समारोह में सभी विभागों द्वारा फ्लैगशिप योजनाओं एवं कार्यक्रमों पर आधारित विभागीय स्टॉल लगाना सुनिश्चित करें। पीआरओ विनोद मोलपरिया ने बताया कि जिला स्तरीय समारोह के तहत विकास प्रदर्शनी एवं जिला दर्शन विकास पुस्तिका के कार्य को पूर्ण किया जा रहा है। बैठक में राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर सीएमओ के लंबित प्रकरणों एवं जनसुनवाई प्रकरणों की समीक्षा कर संबंधित विभागों को इनके शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए। साथ ही जिले के राजकीय अस्पतालों में निशुल्क जांचों की स्थिति, दवाओं की उपलब्धता, विद्युत एवं पेयजल की निर्बाध आपूर्ति आदि के संबंध में समीक्षा करते हुए राज्य सरकार के फ्लैगशिप कार्यक्रमों के उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए कार्यों में गति लाने के लिए निर्देशित किया।
जिला कलक्टर ने वर्ष 2019 से 2023 तक की मुख्यमंत्री बजट घोषणाओं के तहत जिले में विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्य तय समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम एसएन आमेटा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।