जिला प्रमुख ने की ग्राम पंचायत बरूनी,महलपुर में की जन सुनवाई

मौके पर कई समस्याओं का किया निराकरण

विष्णु भारद्वाज बारां राजस्थान 

बारां, 11 जून। ‘‘जिला प्रमुख आपके द्वार’’ कार्यक्रम के तहत जिला प्रमुख श्रीमती उर्मिला जैन भाया द्वारा पंचायत समिति किशनगंज की ग्राम पंचायत बरूनी एवं पंचायत समिति मांगरोल की ग्राम पंचायत महलपुर में जन सुनवाई कर आमजन की विभिन्न समस्याओं का निराकरण किया गया।
जिला प्रमुख श्रीमती उर्मिला जैन भाया ‘‘जिला प्रमुख आपके द्वार ’’ कार्यक्रम अंतर्गत ग्राम पंचायत बरूनी एवं महलपुर में पहुंची जहां पर उनका श्रीफल, शॉल भेंटकर, पुष्पहार से भव्य स्वागत सम्मान किया गया। ग्राम पंचायत बरूनी में पहुंचने पर श्रीमती भाया द्वारा सबसे पहले सिख समाज के गुरूद्वारे में पहुंचकर दर्शन किए। कार्यक्रम स्थल पर जिला प्रमुख द्वारा पौधारोपण भी किया गया।
जिला प्रमुख श्रीमती उर्मिला जैन भाया ने कहा कि उनके द्वारा आयोजित जिला प्रमुख आपके द्वार कार्यक्रम में ग्रामीणों की कई समस्याओं का ग्राम पंचायत स्तर पर ही निराकरण करवाया जा रहा है जिसके कारण उन्हंें अपनी छोटी-मोटी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय आने से निजात मिली है, इससे उनका समय और धन दोनों की बचत हो रही है। जनता ने जिस ध्येय के साथ मुझे जनप्रतिनिधि बनाया है उसी के प्रतिफल स्वरूप मैं आमजन तक इस कार्यक्रम के माध्यम से पहुंचने का प्रयास कर रही हूं और मेरा ध्येय यही है कि जो गांव का व्यक्ति अपनी समस्याओं को लेकर जिला मुख्यालय नही पहुंच सकता, पंक्ति के उस आखिरी व्यक्ति तक पहुंचने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में मैं स्वयं पहुंचूंगी। जिला प्रमुख श्रीमती भाया द्वारा शिविर स्थल से ही कई विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों से दूरभाष पर बात कर आमजन से संबंधित कई समस्याओं के निराकरण के लिए चर्चा की।
युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद शर्मा ने बताया कि जन सुनवाई के दौरान गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म अदा की गई। दिव्यांगों को ट्राई साईकिल वितरीत की गई। शिविर स्थल पर अनेकों समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। जन सुनवाई कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी शिविर में उपस्थित रहे।
जन सुनवाई कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामचरण मीणा, सरपंच बरूनी जगदेव सिंह, बादीपुरा सरपंच हरप्रीत कौर, मलकीत सिंह, महलपुर सरपंच नन्दलाल मीणा, पीसीसी सदस्य हंसराज मीणा उदपुरिया, पंचायत समिति सदस्य रामहेत मीणा, ब्लॉक अध्यक्ष महावीर बैरवा, सरपंच ग्राम पंचायत किशनपुरा रघुवीर बैरवा, सरपंच जलोदा तेजाजी घनश्याम गजोरिया, सरपंच ईश्वरपुरा हेमराज मीणा, सरपंच रायथल जुगराज मीणा, सरपंच बोहत बाबूलाल चंदेल, सरपंच प्रतिनिधि राजेन्द्र गुर्जर आदि सहित ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।