संवाददाता धर्मेन्द्र सुवालका
हिण्डोली बून्दी |
हिण्डोली ग्राम पंचायत के वार्ड मेम्बर कालू जोशी ने बताया कि वार्ड नंबर 12 में गांधी बाल विद्या मंदिर के पास नाली फूटने से रोड पर पानी बह रहा था जिससे मोहल्ले वासियो को काफी परेशानी हो रही थी जिसे देखते हुए वार्ड वासियों ने इसके लिए वार्ड पंच को अवगत करवाया उसके तुरंत 1 घंटे बाद टूटी हुई नाली को सही करवाया और मोहल्ले वालों को वहां पर हो रही गंदगी से निजात दिलाया ।