संवाददाता सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी l
लोक सेवा ज्ञान मन्दिर ट्र्स्ट के उपखंड प्रभारी पार्षद अजय तसीड़ ने उदयपुरवाटी नगरपालिका अधिशासी अधिकारी रामनिवास कुमावत को ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में राज्य सरकार द्वारा राज्य के शहरी क्षेत्र की आम जनता को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने एवं मूलभूत कार्यों के त्वरित निस्तारण के लिए उद्देश्य से प्रशासन शहरों के संग अभियान 2021 के दोहरान स्वच्छता के लिए जन जागरूकता एवं विकास कार्य तथा शहरों में खुले शौच मुक्त किए जाने शौचालय हेतु घरेलू व्यक्तिगत शौचालय निर्माण इकाई एवं सामुदायिक शौचालय स्थलों का चिन्हीकरण ऐसे पात्र जरूरतमंद परिवार जो शौचालय निर्माण से वंचित हैं उन्हें 8000से बढ़ाकर 12000 रुपये की राशि स्वीकृत करते हुए घरेलू शौचालय निर्माण के नए सिरे से फॉर्म जमा लेने शुरू किए जाएं यह मांग की।
पार्षद दिनेश सैनी,अमित अली कछवाहा, उपस्थित रहे।