जयपुर। eBuyNow ने हाल ही में मोटो वॉच 100 नाम से एक नई स्मार्टवॉच लॉन्च की है। और इस स्मार्टवॉच को मोटा 360 के उत्तराधिकारी के रूप में लॉन्च किया है जिसे वर्ष 2019 में लॉन्च किया गया था। नई मोटो वॉच 100 एल्युमीनियम से बनी हुई है।
मोटो वॉच 100 की कीमत
Moto Watch 100 अभी प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और इसकी कीमत $100 (लगभग 7,435 रुपये) है। कंपनी डिवाइस की शिपिंग 10 दिसंबर से शुरू करेगी। इसे सिल्वर और ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी इस वॉच को भारत में लॉन्च करेगी या नहीं इस बात की जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है।
मोटो वॉच 100: स्पेसिफिकेशंस
मोटो वॉच 100 में 42 मिमी केसिंग है और इसमें 1.3 इंच का डिस्प्ले है। यह 20mm के वॉच बैंड से जुड़ा है। कंपनी ने अभी इस स्मार्टवॉच के चिपसेट, रैम और स्टोरेज के विवरण का खुलासा नहीं किया है। यह कंपनी के कस्टम मोटो वॉच ओएस को चलाता है।
नया मोटो वॉच में ओएस नोटिफिकेशन मिररिंग, हेल्थ ट्रैकिंग, दो हफ्ते तक की बैटरी लाइफ और आलवेज ऑन डिस्प्ले जैसे फीचर्स हैं। यह स्मार्टवॉच 26 गेम मोड का सर्पोट करती है, जिसमें बास्केटबॉल, बाइकिंग, क्रिकेट, क्रॉसफ़िट, हाइकिंग, फ़ुटबॉल, स्नोबोर्डिंग, और बहुत कुछ शामिल हैं।
स्मार्टवॉच में 5ATM वाटर रेजिस्टेंस है और इसमें ब्लूटूथ 5.0 लो एनर्जी, एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, हार्ट रेट सेंसर, जीपीएस और ग्लोनास जैसे कई कनेक्टिविटी विकल्प शामिल हैं। इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 355mAh की बैटरी मौजूद है