जयपुर। जर्मन कार निर्माता बीएमडब्ल्यू ने पहले ही घोषणा कर दी कि वह जल्द भारत में फुल इलक्ट्रिक कार लॉन्च करेगा। अब कंपनी ने घोषणा की है कि वह 11 दिसंबर को भारत में अपनी ऑल-इलेक्ट्रिक आईएक्स एसयूवी लॉन्च करेगी। बीएमडब्लू द्वारा इस कार को भ भारतीय बाजार में 2022 की पहली छमाही में उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है। उम्मीद की जा रही है कि इस कार की कीमत भारत में एक करोड रूपये से उपर रहने वाली है। आइये इस कार के फीचर्स के बारे में जानते हैं।
BMW iX के फीचर्स
बीएमडब्ल्यू अपनी इस कार को पहले से ही ग्लोबल मार्केट में बेच रही है। जिनमें आईएक्स एक्सड्राइव 40 और आईएक्स एक्सड्राइव 50 शामिल है। यह कार कार आईनेक्स्ट कॉन्सेप्ट पर आधारित है। यह क्लोज्ड-ऑफ ग्रिल के साथ आता है जो कि ड्राइवर को सुरक्षित ड्राइविंग में मदद करता है। यह कॉन्सेप्ट कैमरे, रडार और सेंसर की साहयता से काम करता है।
आगे की तरफ, इसमें स्लिम हेडलैंप असेंबलियों के ऊपरी हिस्से में लाइट बैंड की चौकड़ी है। टेल लैम्प्स का डिज़ाइन भी कुछ ऐसा ही है। आईएक्स में फ्रेमलेस डोर, फिक्स्ड बी-पिलर्स, फिक्स्ड क्लैमशेल-स्टाइल बोनट और एक टेपर्ड ग्लासहाउस शामिल हैं। यह 22 इंच तक के वायुगतिकीय रूप से अनुकूलित रिम्स के साथ आता है।
BMW iX xDrive 40 326hp की पावर और 630Nm का पीक टॉर्क के साथ आता है। इसकी ड्राइविंग रेंज 414 किमी तक है और यह 6.1 सेकंड के भीतर 0-100 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। IX xDrive 50 में 523hp की शक्ति के साथ 765Nm का पीक टॉर्क आता है। यह वेरिएंट 611 किमी तक की ड्राइविंग रेंज को सपोर्ट करता है और 4.6 सेकंड के भीतर 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है।