सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी l
उपखंड क्षेत्र के गुढ़ा गौडजी में स्थित श्री श्रद्धा नाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के पंचम दिवस पर निबंध व पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया l इसमें संभागीय ने राष्ट्रीय आंदोलन में गांधी की भूमिका पर निबंध लेखन व पोस्टर निर्माण का कार्य किया l द्वितीय बौद्धिक सत्र में मुख्य अतिथि उदयपुरवाटी बीसीएमओ डॉ मुकेश भूपेश रहे l इस दौरान मुख्य अतिथि डॉ भूपेश ने संभागीयो को कोरोना वायरस के बारे में संभागीयो को जागरूक किया l तथा कोरोना टीकाकरण के बारे में लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया l इस अवसर पर सर्वप्रथम मुख्य अतिथि डॉ मुकेश भूपेश को शेखावाटी परंपरा के अनुसार चुनरी का साफा पहनाकर व प्रतीक चिन्ह भेंट कर संस्थान के एमडी अभिषेक चाहर ने स्वागत किया l इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारियों ने अगले दिन के कार्यक्रम के बारे में अवगत करवाया l