गिरवर सिंह
जयपुर |
शिव सिंह भुरटिया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखंड राजपुताना सेवा संस्थान दिल्ली ने बताया कि श्री राजपूत सभा भवन , भगवान दास रोड , जयपुर में प्रसिद्ध इतिहासविद , उत्कृष्ट समाजसेवी , लेखक व भूस्वामी आंदोलन के मुख्य कार्यकर्ता और आयुवानसिंह स्मृति संस्थान के संस्थापक सदस्यों में से एक स्वर्गीय श्री ठा.सवाई सिंह धमोरा की स्मृति में कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम में राजपूत सिरदारों ने अपने अपने विचार प्रस्तुत किया व उनकी जीवन के विषय मे कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और भावभीनी श्रंदांजली अर्पित की । वक्ताओं में क्षत्रिय युवक संघ के सदस्य ,आयुवानसिह स्मृति संस्थान के वरिष्ठ सदस्य , राजपूत सभा के महामंत्री बलबीर सिंह हाथोज , राजपूत सभा देहात के महामन्त्री मोती सिंह सावली , राजस्थान के बुनकर संघ के पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह तंवर , रजपूती धर्म नामक मासिक पत्रिका के संस्थापक सोहन सिंह नाथावत , स्वतंत्रता आन्दोलन श्री राम जन्म भूमियज्ञ नामक पुस्तक के लेखक एडवोकेट देवेंद्र सिंह राघव , जयश्री, संपत सिंह धमोरा व बहूत से वक्ता थे ।कार्यक्रम में धीर सिंह शेखावत , प्रद्युम्न सिंह मूंडरू , मोहन सिंह बगड़ , गोपाल सिंह रोजदा , कुलदीपसिंहबड़ियाल ,जोगेन्द्र सिंह सावरदा, एडवोकेट अधिराज सिंह राघव गिरवर सिंह सुल्तानिया जितेंद्र सिंह सराना व क्षत्रिय युवक संघ के सदस्य व आयुवानसिंह स्मृति संस्थान के सदस्य व समाज के सम्माननीय सिरदारो ने भाग लेकर समारोह को सफल बनाया व अंत मे सभी सिरदारों ने पुष्पांजलि अर्पित की ।