अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसि का अंतिम फेज जारी, तालीबन का एयरपोर्ट के 3 गेटों पर कब्जा

जयपुर। पिछले दो दशकों से अमेरिकी सैनिकों के सहयोग से अफानिस्तान में शासन चल रहा था। लेकिन अब यह भागीदारी 31 अगस्त तक पूरी तरह से खत्म हो जायेगी। इस समय अफानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों के वापस जाने का अंतिम चरण जारी है। सुरक्षा अधिकारी ने रविवार को कहा कि सेना अफगानिस्तान में दो दशकों की भागीदारी को समाप्त करने के लिए काबुल छोड़ने के अंतिम चरण में है, और हवाई अड्डे पर सिर्फ 1,000 से अधिक नागरिकों को बाहर निकाला जाना बाकी है। अब काबुल एयरपोर्ट के तीन गेटों पर काबुल ने अपना अधिकार कर लिया है। और देश के नए तालिबान शासक हवाई अड्डे पर नियंत्रण करने के लिए तैयार हैं।

सुरक्षा अधिकारी ने अपनी पहचान छुपाते हुए रॉयटर्स को बताया कि ऑपरेशन के अंत के लिए एक तारीख और समय तय किया जाना बाकी है। हवाई अड्डे पर तैनात अधिकारी ने कहा, जो विदेशी लोग जोखिम में हैं पहले उन्हें निकाला जा रहा है इस प्रक्रिया के खत्म होने के बाद सेनाएं बाहर निकलना शुरू कर देंगी। एक अमेरिकी अधिकारी ने शनिवार को रॉयटर्स को बताया कि हवाई अड्डे पर 4,000 से कम सैनिक बचे हैं। पेंटागन के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने संवाददाताओं से कहा कि कुछ सैनिकों को हटा लिया गया है, लेकिन यह बताने से इनकार कर दिया कि कितने सैनिक रह गए हैं।

काबुल पर तालीबान के द्वारा कब्जा किये जाने के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ एक समझौते के तहत, तालिबान ने कहा है कि वह विदेशियों और अफगानों को बाहर जाने की अनुमति देगा जो बाहर जाना चाहते हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका और सहयोगियों ने पिछले दो हफ्तों में अफगानिस्तान से लगभग 113, 500 लोगों को निकाला है।