जयपुर। तमिलनाडु के पूर्व राज्यपाल और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कोनिजेती रोसैया का 4 दिसंबर को सुबह हैदराबाद में में निधन हो गया। परिवार जनों ने बताया कि उनका ब्ल्ड प्रेशर अचानक कम हो गया जिसके बाद उन्हें हैराबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जब उन्हें अस्पताल में लाया गया तो होश में नहीं थे। डॉक्स्टर्स ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री का निधन सुबह 8.20 बजे हुआ। उनका अंतिम संस्कार 5 दिसंबर को हैदराबाद में किए जाने की संभावना है।
के. रोसैय का राजनैतिक सफर
के.रोसैया की उम्र 88 वर्ष थी। रोसैया, कांग्रेस के सबसे वरिष्ठ नेताओं में से एक थे और उन्होंने के. विजया भास्कर रेड्डी और वाई.एस. सहित कई मुख्यमंत्रियों के मंत्रिमंडल में काम किया था। रोसैया के पास वित्त मंत्री के रूप में विधानसभा के पटल पर बजट रखने का रिकॉर्ड था। के. रोसैया तमिलनाडु के राज्यपाल बनने से पहले एकीकृत आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे। सन 2009 में आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री राजशेखर रेड्डी थे जिनकी अचानक मौत हो गई थी। उस समय पर के. रोसैया वित्त मंत्री थे। राजशेखर रेड्डी की मौत के बाद उन्हें मुख्यमंत्री बनाया गया था।
के. रोसैय का का जन्म 4 जुलाई, 1933 को गुंटूर जिले में में हुआ था। और उन्होंने 1968 में विधान परिषद के सदस्य के रूप में अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। बाद में उन्हें चिराला निर्वाचन क्षेत्र से विधायक के रूप में चुना गया। उन्होंने अपने करियर के दौरान विभिन्न विभागों को संभाला और 16 बार बजट पेश करने वाले सबसे लंबे समय तक वित्त मंत्री रहे। वह एक बार संसद के लिए भी चुने गए थे।
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया और संयुक्त राज्य के लिए उनकी सेवाओं को याद किया। टीपीसीसी प्रमुख ए. रेवंत रेड्डी ने श्री रोसैया के बेटे को फोन कर संवेदना व्यक्त की।