'रैम प्लस' फीचर के साथ गैलेक्सी A32 लॉन्च हुआ, जानें खासियत और कीमत

जयपुर। साउथ कोरिया की कंपनी सैमसंग ने गैलेक्सी ए32 के 8 जीबी स्टोरेज वेरिएंट वाले स्मार्टफोन एक नये फीचर के साथ लॉन्च किया है जिसे 'रैम प्लस' के नाम से जाना जाता है। एक यक मल्टी टास्किंग फीचर है। इससे आप एक बार में अधिक ऐप खोल सकते हैं और ऐप्स के लॉन्च समय को कम कर सकते हैं, जिससे मल्टी-टास्किंग अनुभव बढ़ सकता है। 'रैम प्लस' के साथ आप स्मार्टफोन के इंटरनल स्टोरेज को बेहतर परफॉर्मेंस के लिए वर्चुअल मेमोरी के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं।
कीमत और उपलब्धता
कंपनी अपने इस फोन को 23,499 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध करवायेगी। इस फोन में आपको 8जीबी रैम और +128जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलेगा। और यह रिटेल स्टोर, सैमसंग डॉट कॉम और प्रमुख ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध है।
कंपनी के अनुसार, इंटेलिजेंट मेमोरी विस्तार 4GB अतिरिक्त वर्चुअल रैम प्रदान करता है, गैलेक्सी A32 की 8GB मेमोरी को 12GB तक बढ़ाता है।
गैलेक्सी A32 के फीचर्स
गैलेक्सी A32 में 6.4-इंच FHD+ sAMOLED Infinity-U स्क्रीन है जिसमें स्मूथ स्क्रॉलिंग, ब्राउजिंग और गेमिंग के लिए 90Hz रिफ्रेश रेट है। गैलेक्सी A32 में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो G80 प्रोसेसर के साथ 5000mAh की बैटरी और 15W फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। वहीं, अगर कैमरे की बात करें तो गैलेक्सी A32 64MP क्वाड रियर कैमरा के साथ आता है और सेल्फी के लिए इसमें 20MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। गैलेक्सी A32 को आप ब्लैक, ब्लू और बैंगनी कलर में खरीद सकते हैं।